Current View
मेरी Stories
मेरी Stories
₹ 150+ shipping charges

Book Description

यह एक लघु कथा संकलन है | कहानियों के अधिकतर पात्र किसी वस्तु की खोज में या अपने भावों और विचारों की आज़ादी के लिए प्रयासरत है|  रेहान जैसे युवा, जो पारिवारिक और सामाजिक दबावों में दबे होने के बावजूद क्या सदियों से बुक में कैद एक लड़की को पुरुषों की बनी मानसिकता के तिलिस्म से छुड़ा पायेगा ? क्या वो लड़की अपने सुरक्षा घेरे से बाहर निकलना चाहेगी ?   समसामयिक खुले विचारों के चलते दो बच्चों द्वारा रचाई गई शादी का माता-पिता पर क्या असर होगा?  कलयुग के इस माहौल में अगर देवता धरती पर वास करेंगे तो जगत की माँ कहलाने वाली माँ पार्वती के क्या अनुभव होंगें | ऐसा क्या हुआ जो बजरंग बली के हृदय में ममत्व भाव जाग उठा |  क्या पति पत्नी दैनिक नोक-झोंक को हास्य भाव को  प्रेम का रूप दे पाएंगे ?  दो छोटे बच्चे कैसे धर्म निरपेक्षता का पाठ अपने समाज को पढ़ाते हुए एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करते है | अपने प्रेम को नजर अंदाज करने का क्या परिणाम वह भुगतेगा और किस प्रकार अपनी प्रेमिका से गुजारिश करेगा | इस पुस्तक में लेखिका ने सामाजिक, हास्य, व्यंग्य, देश-भक्ति, और प्रेम सभी पक्षों का सुन्दर वर्णन किया है |