Share this book with your friends

Jai Raghunandan Jai Siya Ram / जय रघुनंदन जय सिया राम

Author Name: Gaurav Gupta | Format: Paperback | Genre : Young Adult Nonfiction | Other Details

“अंकुरित होते बीजों में सही खाद पानी देंगे तो वृक्ष बनकर निश्चित ही फल भी अच्छे ही मिलेंगे”। 5 से 16 वर्ष के बच्चों को ध्यान में रखकर एक नए अंदाज में लिखी गई पुस्तक है "संपूर्ण श्री राम कथा"। यह सचित्र पुस्तक बहुत ही सरल शब्दों में प्रभु श्री राम की महिमा का वर्णन करती है जिसे पढ़कर बच्चे आसानी से गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस के भाव को समझ सकते हैं। 

हमारे आराध्य श्री राम की महिमा को बच्चे आसानी से पढ़ व समझ सकें और पीढ़ी दर पीढ़ी युगों युगों तक अनवरत यह क्रम जारी रहे यही लक्ष्य है। 

संपूर्ण श्री राम कथा को छः भागों में बांटा गया है। 'जय रघुनंदन जय सिया राम' इस श्रृंखला का प्रथम भाग है। अन्य 5 भाग: 

2. कण-कण में बसते श्री राम 

3. अनादि अनंत अगोचर राम 

4. मृदुल-मनोहर छबि अभिराम 

5. ह्रदय बसें हनुमान 

6. उद्धार करें श्री राम

"जय रघुनंदन जय सिया राम " की शुरुआत प्रभु श्री राम के जन्म से होती है। स्वयं नारायण देवताओं को धीरज बंधाते हुए पृथ्वी के भार को हरने जन्म लेते हैं और मुनि विश्वामित्र के साथ चलते हुए ताड़का, सुबाहु, मारीचि से मुक्ति दिलाते हैं। अंत में जनकपुरी में धनुषभंग कर श्री राम, सिया के हो जाते हैं एवं बारात सहित वापस अयोध्या आ जाते हैं। 

तो पढ़िए मेरे साथ "जय रघुनंदन जय सिया राम " और एक बार जोर सो बोलिये जय श्री राम………

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

गौरव गुप्ता

कटनी, मध्य प्रदेश में जन्में गौरव गुप्ता युवा लेखक हैं। वर्ष 2003 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के पश्चात वर्तमान में इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। हिंदी भाषा में 2006 से सतत सक्रिय हैं। इनकी कहानी एवं कविताओं का विभिन्न हिंदी समाचार पत्र,अन्य साहित्यिक पत्रिकाओं एवं सोशल मीडिया में सतत प्रकाशन है। यूट्यूब चैनल: दिल की बात अपनों के साथ by Gaurav Gunja Gupta  एवं फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/byGauravGunjaGupta/ काफी चर्चित है।गौरव गुप्ता की अब तक 6 किताबें प्रकाशित हो चुकीं हैं। ये सभी किताबें संपूर्ण श्री राम कथा सीरीज का हिस्सा हैं। 

Read More...

Achievements

+1 more
View All