Share this book with your friends

Kuch Baatein Kuch Khayaal / कुछ बातें कुछ ख्याल

Author Name: Anshul Dhiman | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

“कुछ बातें कुछ ख्याल” प्रयास है इंसानी मन में उमड़ते ख्यालों और जज्बातों को शब्दों में पिरोने का | यदि आप जीवन में प्यार, विश्वास, दर्द, उदासी, बेखयाली, अवसाद, असफलता जैसे जज्बातों से कभी रुबरु हुए हैं तो आप इन कविताओं को अपने करीब पाएंगे| जहाँ “निडर हो के” हिम्मत बंधाएगी, “कर्म पथ” नए रास्ते दिखाएगी तो “फूल जो मुरझा गया” जीवन सफ़र का गान सुनाएगी| ख़याल, बूढा दरख़्त, वरदान प्यार का, एक आदमी, ये झूठ है जैसी कविताओं में पाठकों  को अपनी ही किन्ही भावनाओं का अक्स नज़र आएगा| ज़िन्दगी की कोई शाम “कुछ बातें कुछ ख्याल” के नाम कीजिये और देखिये ये सीधे आप के दिल में उतर जाने वाली है |  आइये चलते हैं एहसासों के एक खूबसूरत सफ़र पर इसी संकलन की एक नज़्म के अंश के साथ:

 आओ , थामे हाथों में हाथ 

 चलेंगे कुछ दूर तक साथ…

Read More...
Paperback
Paperback 160

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

अंशुल धीमान

खूबसूरत पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के एक छोटे से गाँव मैहरी काथला में जन्मे तथा पले बढे अंशुल धीमान ने स्कूली शिक्षा सैनिंक स्कूल सुजानपुर टीहरा से ग्रहण करने के बाद हिमाचल विश्वविद्यालय से जीव विज्ञानं में स्नातक तथा एम बी ऐ तक की शिक्षा ग्रहण की है| वर्तमान में वह उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं| साहित्य में गहन रूचि होने के कारण  उन्होंने कहानियां, उपन्यास, जीवनियाँ, कविता संकलन, इतिहास आदी  का विस्तृत अध्ययन किया है तथा वह लघु कहानियां, कवितायेँ इत्यादि का लेखन करते रहे हैं| 

“कुछ बातें कुछ ख्याल” उनकी लिखी कविताओं का संकलन है और यह उनकी पहली रचना है जो प्रकाशित होने जा रही है| इस संकलन में मानव मन की विभिन्न भावनाओं को शब्दों में उकेरने का उनका प्रयास पाठकों को निश्चित तौर पर  दिल की गहराईओं तक छुएगा| आजकल वह जिला ऊना में कार्यरत हैं तथा अपनी पत्नी रीना, बेटे सिद्धार्थ तथा बेटी जाह्न्वी के साथ ऊना में ही निवास कर रहे हैं|

पाठक इस संकलन के बारे में अपनी राय   उनके मेल anshuldhiman74@gmail.com  पर सांझा कर सकते हैं|

Read More...

Achievements

+3 more
View All