Share this book with your friends

Silence Ki Shakti Aur Corona Se Mukti / साइलेंस की शक्ति और कोरोना से मुक्ति कोविड समस्या नही बल्कि अवसर है

Author Name: Manoj Srivastva Dr. Shipra Mishra | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

कोविड समस्या नही बल्कि अवसर है। हमें अब कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा अपने जीवन की दैनिक दिनचर्या मे बदलाव करना होगा। कोरोना की वैश्विक महामारी आने के बाद लोगों में एक प्रकार से जीवन के प्रति भय और नकारात्मक दृष्टिकोण पैदा हुआ है। जिसके चलते लोग मानसिक तौर पर परेशान हैं और नींद एवं तनाव जैसी स्थिति का सामना कर रहे है। जिसके कारण लोगों की जीवन शैली पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

                                                मौजूदा परिस्थिति में लोगों का जीवन ऐसे प्रभावित हुआ है कि लोग जल्द ही अपना आपा खो देते हैं। लेकिन हमें इस सच्चाई को भी स्वीकार करना होेगा कि अब हमें कोरोना के साथ ही जीना है।

                                               अतः अब हमें कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा। लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए अपनी जीवनशैली को बदलना ही होगा। इसके साथ ही अपने भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए सभी को तैयार रहना होगा।

Read More...
Paperback
Paperback 255

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मनोज श्रीवास्तव डॉ शिप्रा मिश्रा

मनोज कुमार श्रीवास्तव जीवन की चुनौतियों को दार्शनिक पैमाने से विश्लेषित करते हैं। विश्लेषण के बाद समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हैं। इनकी पूर्व पुस्तकों में भी सामान्य जीवन का दार्शनिक और आध्यात्मिक विश्लेषण किया गया है। इस विश्लेषण में समस्या को सामने रखकर सरल समाधान प्रस्तुत किया गया है। उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ जनपद के मनोज श्रीवास्तव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विभिन्न विषयों की पढ़ाई की। उत्तराखण्ड पी0सी0एस0 2002 बैच, प्रशासनिक सेवा में आने के बाद दर्शन के आधारभूत तत्व का व्यवहारिक विश्लेषण प्रारम्भ किया।

                                               यह अकारण नहीं है कि इस पुस्तक में भी दार्शनिक पहलुओं की व्यवहारिक अभिव्यक्ति हुई है। पुस्तक के समस्त कथ्यों में मोटिवेशनल(प्रेरणा परक) प्रतिध्वनि देखी जा सकती है।

सम्प्रति:- श्री मनोज श्रीवास्तव    

सहायक निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग,

प्रभारी अधिकारी, उत्तराखण्ड विधान सभा मीडिया सेन्टर, उत्तराखण्ड सरकार।

नोडल अधिकारी मीडिया, हरिद्वार कुम्भ मेला-2021

9412074595

 

                                               डॉ शिप्रा मिश्रा (अंजू) होम्योपैथिक, अपने पति डॉ मनोज मिश्रा के साथ चिकित्सक के रूप में सेवा देती हैं तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रोजेक्ट मुम्बई डिस्ट्रिक्ट एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत राष्ट्र स्वास्थ्य प्रबोधिनी संस्था में भी मेडिकल सेवायें दे रही हैं। इसके साथ ही मुम्बई में, ज्यूडिशियल अकादमी के अन्तर्गत मेडिकल ऑफिसर के पद पर भी सेवारत हैं।

एम-006, साइलेंट पार्क मीरा भयन्दर रोड, भयन्दर ईस्ट थाणे, 400110, 7977614469 

Read More...

Achievements

+5 more
View All