Share this book with your friends

Tense Sikhne Ki Best Book / Tense सीखने की बेस्ट बुक अनुवाद द्वारा टेंस सीखने की बेस्ट बुक

Author Name: Dr. Kumar Sanjay | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

Tense English Grammar का एक मुख्य अंश है.  Tense में सामान्यतः छात्रों से बहुत गलतियां होती हैं। Tense के आधार पर ही शुद्ध अंग्रेजी लिखी या बोली जा सकती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक लिखी गयी है।

अंग्रेजी सीखने के लिए पर्याप्त अभ्यास करना अनिवार्य है। इसलिए पुस्तक में भाषागत अनावश्यक विस्तार कहीं नहीं है। अभ्यास पर जोर दिया गया है और अभ्यास के लिए अधिक से अधिक अंश दिए गए हैं।

प्रत्येक Exercise के पहले उस टेंस की पहचान बताई गई है, वाक्यों को किस नियम से बनाना है - यह लिखा हुआ है।

हर टेंस के अंत में Mixed Exercises अभ्यास के लिए दिए गए हैं। इससे आपको पूरे टेंस को दुहराने का मौका मिलेगा।

बोलचाल वाले वाक्य पुस्तक में मुख्य रूप से दिए गए है। Hints में भी अंग्रेजी बोलचाल के शब्द दिए गए है। लेकिन, साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि वे अंग्रेजी व्याकरण के अनुकूल हों।

इस पुस्तक को पढ़ने से सिर्फ टेंस ही नहीं बल्कि अंग्रेजी शब्द भंडार पर भी आपकी अच्छी पकड़ हो जाएगी। आप शुद्ध अंग्रेजी लिखना और बोलना सीख जाएंगे।

Read More...
Paperback
Paperback 830

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

डॉ. कुमार संजय

डॉ. कुमार संजय

इंग्लिश ऑनर्स, एम ए इंग्लिश तथा पीएच.डी.। आप स्पेनिन के संस्थापक और निदेशक हैं।

डॉ. कुमार संजय स्पेनिन की स्थापना 1986 में की थी जिसे झारखंड का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित अंग्रेजी शिक्षण संस्थान होने का गौरव हासिल है। डॉ कुमार कॉम्युनिकेशन स्किल, ग्रूप डिस्कशन, इंटरव्यू फेसिंग और पर्सनाल्टी डेवलपमंेट के विशेषज्ञ के रूप में कई नामी सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में सेमिनार, वर्कशॉप कंडक्ट करने के लिए आमंत्रित किये जाते हैं। हर वर्ष लगभग एक हजार स्टूडेंट्स अपना कॉम्यूनिकेशन स्किल इम्प्रूव करने के लिए इन्हें ज्वायन करते हैं और सीखकर ऊँची सफलता हासिल करते हैं।  

डॉ कुमार संजय की गिनती स्पोकन इंग्लिश, जीडी, पीडी और पीआई के श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है। आपने इंग्लिश ग्रामर, वर्ड पावर, वाक्य विन्यास, स्पोकन इंग्लिश के ऊपर 18 किताबें लिखी हैं। सभी किताबें अंग्रेजी सीखने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। अंग्रेजी पढ़ने-पढ़ाने वालों को डॉ. कुमार की किताबें अनिवार्य रूप से पढ़नी चाहिए। ये पुस्तकें उनके लिए बहुत बड़ी मार्गदर्शक साबित होंगी। 

अंग्रेजी के साथ-साथ डॉ. कुमार हिंदी लेखन में भी बहुत अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्होंने सौ से अधिक नाटक लिखे हैं। उनके क्रेडिट में 25 पुस्तकें हैं। 2011 में उनके पूर्णकालिक नाटक ‘एक करोड़’ के लिए साहित्य कला परिषद, दिल्ली ने मोहन राकेश सम्मान से विभूषित किया था।

Read More...

Achievements

+10 more
View All