Share this book with your friends

Women Empowerment / आँचल.... बनता आसमाँ!

Author Name: Manoj Kumar Srivastava & Dr. Shipra Mishra | Format: Paperback | Genre : Educational & Professional | Other Details

स्त्री सशक्तिकरण के लिए निर्णय लेने की शक्ति का अत्यधिक महत्व है। निर्णय लेने की शक्ति विकसित होने से किसी व्यक्ति का भय समाप्त होता है तथा व्यक्ति की निडरता निर्णय लेने की शक्ति को विकसित करता है। कहा जाता है कि जब तक आप डरते रहेंगे, आप के जीवन से संबंधित फैसले दूसरे लोग लेते रहेंगे। 
यदि कोई स्त्री अपने निर्णय की जिम्मेदारी लेने से बचती है तब वह स्त्री अपने आप स्वयं से झूठ बोलकर अपना आत्मबल कमजोर कर लेती है। यदि कोई स्त्री अपने निर्णय के लिए आगे बढ़ कर जिम्मेदारी लेेती है तब वह अपने आत्मबल को मजबूत करती है। 

Read More...
Paperback
Paperback 250

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं डाॅ. शिप्रा मिश्रा

लेखक -1

मनोज कुमार श्रीवास्तव जीवन की चुनौतियों को दार्शनिक पैमाने से विश्लेषित करते हैं। विश्लेषण के बाद समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हैं। इनकी पूर्व पुस्तकों में भी सामान्य जीवन का दार्शनिक और आध्यात्मिक विश्लेषण किया गया है। इस विश्लेषण में समस्या को सामने रखकर सरल समाधान प्रस्तुत किया गया है। उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ जनपद के मनोज श्रीवास्तव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विभिन्न विषयों की पढ़ाई की। उत्तराखण्ड पी0सी0एस0 2002 बैच, प्रशासनिक सेवा में आने के बाद दर्शन के आधारभूत तत्व का व्यवहारिक विश्लेषण प्रारम्भ किया। 
 यह अकारण नहीं है कि इस पुस्तक में भी दार्शनिक पहलुओं की व्यवहारिक अभिव्यक्ति हुई है। पुस्तक के समस्त कथ्यों में मोटिवेशनल (प्रेरणा परक) प्रतिध्वनि देखी जा सकती है। 

लेखक -2
डॉ. शिप्रा मिश्रा (अंजू) होम्योपैथिक, अपने पति डाॅ0 मनोज मिश्रा के साथ चिकित्सक के रूप में सेवा देती हैं तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रोजेक्ट मुम्बई डिस्ट्रिक्ट एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत राष्ट्र स्वास्थ्य प्रबोधिनी संस्था में भी मेडिकल सेवायें दे रही हैं। इसके साथ ही मुम्बई में, ज्यूडिशियल अकादमी के अन्तर्गत मेडिकल ऑफिसर के पद पर भी सेवारत हैं।

Read More...

Achievements

+5 more
View All