Share this book with your friends

Yatra Lily Ki / यात्रा लिली की Ek Kadwa Sach

Author Name: SNIGDHA SABAT Format: eBook | Genre : Literature & Fiction | Other Details

जीवन एक यात्रा है | किसी के लिए सुखद अथवा अद्भुत  और किसी के लिए दुखद या दुष्कर , यह किस्मत और व्यक्तित्व पर बहुत हद तक निर्भर करता है| अशिक्षाहीं दुखद अथवा दुष्कर जीवन का जड़ है | फिर भी लोग, यह एहसास नही कर रहे हैं| आप जीवन में कितना भी आगे बढ़ जाएँ, भौतिक सुख सुविधा जितना भी इकट्ठा कर लें, लेकिन शिक्षा और ज्ञान के बिना सब बेकार है| जिसके पास यदिप्रारंभिकशिक्षा भी नही है वह तो आँख होते हुए भी अंधे कि तरह हीं जीवनव्यतीत करेगा | पैर होते हुए भी अपने पैरों पर नही चलेगा | शिक्षा जीवन कीधुरी है| लड़का हो या लड़की, जीवन में कभी ऐसा भी समय आता है जब आप अपनों से, परिवार से दूर रहने को मजबूर होते हो, तब यह आपकीशिक्षा और ज्ञान ही आपके साथ होता है | यही आपको नेतृत्व प्रदान करता है | शिक्षा के महत्व को किसी भी काल में नीचा नहीं  दिखा सकते | यह अपना अस्तित्व सदैव बना हीं लेता है | लेकिन समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों कि वजह से, कुछ निम्न विचार के लोगोंके वजह से, और कभी-कभी परिस्थतिजन्य भी, शिक्षाके महत्त्व को धूमिल करते हैं,किन्तुवह स्थायी नही होती है | यह कहानी एक छोटी गरीब लड़की लिली की है| उसकीशिक्षा के प्रति अकाट्य प्रेम, लगाव, रूचि और निश्चयता उसको जीवन के उस मुकाम परले जाती है जिसे स्वयं लिली भी नहीं जानती थी

Read More...
Paperback 155

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

स्निगधा साबत

स्निग्धा साबत, पेशे से एक मरीन इंजिनियर हैं| वह एक ऐसी भारतीय लड़की हैं जो स्त्रियों और बच्चों को उनके, अपने बल और बुध्धि से, अपनी पहचान बनाने के लिए उत्साहित करती हैं| उनको स्वयं भी, उस ओहदे तक पंहुचने में काफी संघर्ष करना पड़ा है| हम विश्व के नज़रिये को अचानक से नहीं बदल सकते, किन्तु हम एक सार्थक प्रयास अवश्य कर सकते हैं| ऐसा प्रयास जो उनके जीवन में नेतृत्व और धैर्य कि क्षमता का विकास कर सके| लेखक, किसी भी कार्य को अंतिम अवस्था तक करना चाहती और जानती भी हैं| लेखक, स्वाभाव से प्रकृति प्रेमी, शांत स्वभाव और रचनात्मक विचार कि हैं| एक स्त्री कि पहचान केवल माधुर्य आवाज़, विभिन्न रंग प्रेमी, विविध सुगंध को पसंद करने वाली से हीं नही जाना जाता है, बल्कि एक स्त्री और भी बहुत कुछ हो सकती है| एक स्वतंत्र विचारधारा, जोश से परिपूर्ण, सकारात्मक उर्जावान, दूरदर्शी, स्वप्नदर्शी, और दृढ़ता भी एक स्त्री का पर्याय है| जो लेखक ने अपने जीवन में स्वयं कर दिखाया और दूसरों के लिए मार्ग प्रशस्ति का पर्याय बनने कि दिशा में एक अनूठा कदम आगे बढाया है|

Read More...

Achievements