Share this book with your friends

Lafzo Ka Khel / लफ़्ज़ों का खेल

Author Name: Nikhil Jain And Shaili Jain | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

लफ्जों का खेल एक ऐसी किताब है जहाँ हमने प्रत्येक लेखकों को अपनें मन के जज्बात अपनी लेखनी से लफ्जों में संजोने का अवसर दिया है इस किताब मैं तरह तरह की कविताएं है जो लेखकों के मनोभावों प्रकट करती है।  इस पुस्तक में रचित कविताओं को पढ़ कर आपको अपने जीवन के किसी विशेष लम्हें की अनुभूति होगी। साथ ही सकारात्मकता,प्रेम,जीवन शैली का विकास होगा। हमारा प्रयोजन है कि इस पुस्तक के द्बारा पाठक अपनी कल्पनाओं को उजागर कर सके, हमारी रचनाओ के जरिये उनका स्वयं से  मिलन हो,साथ ही हमारी प्रत्येक रचना पढ़ने वालों के हृदय को स्पर्श करें। आशा है पाठक हमारे सह लेखकों की मनोवृत्ति को समझें, उन्हें अपनेपन का एहसास हो और हमारी इस रचना का उद्देश्य पूर्ण रूप से सार्थक हो।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

निखिल जैन एवं शैली जैन

निखिल जैन, एक नवयुग के लेखक हैं, जो की धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते है। ये अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्रा करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता का बेहद शौक रखते है। इन्हें लिखना पसंद है, और इनका मानना है, कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते है। ये 20 से अधिक पुस्तकों के संकलनकर्ता रह चुके है और इनका स्वयं का एक ऑनलाइन प्रकाशन "unite publication" भी है। इनसे जुड़ने के लिए आप संपर्क कर सकते हैं इंस्टाग्राम :  @love.vibes143

शैली जैन एक छोटे से गाँव बरोदिया कलां सागर (मध्यप्रदेश) की रहने वाली महत्वाकांक्षी, सादगी से पूर्ण तथा सरल व्यक्तित्त्व रखती है ये लिखने का शौक रखती है,साथ ही इन्हें संगीत सुनना,गाना,बहुत अच्छा लगता है। इस वर्ष इन्होनें अपनी बी.एस.सी. (pcm) कि शिक्षा उच्चतम अंको से संपन्न की है। ये अभी तक 25 एन्थोलोज़ी में सह लेखिका रह चुकी है इनका मानना है कि आप अपनी लेखनी से अपने मन की बात आसानी से प्रकट कर सकते हैं। इन्हें अपने विचार अपनी कविता के माध्यम से लोगों तक पहुचाना अच्छा लगता है। इनकी कविताएं अक्सर इनकी भावनाओं को व्यक्त करती है। जो आप इंस्ट्राग्राम @s_Ppoetry पर पढ़ सकते हैं।

Read More...

Achievements

+4 more
View All