यह पुस्तक आत्मकथात्मक 15 आलेखों का संग्रह है। लेखक ने अपने ऊपर और अपने द्वारा प्रयोग कर बहु प्रचलित परंपराओं, विश्वासों, रीति-रिवाजों व मान्यताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर कुछ तथ्य सामने रखे हैं। ये तथ्य पाठकों (विशेषतया युवा वर्ग) को सफल जीवन जीने के लिए मार्ग प्रशस्त अवश्य करेंगे। लेखक की बात सीधे तौर पर पाठकों के दिलो-दिमाग़ तक पहुँचे, इसलिए सरल भाषा और कथात्मक शैली का प्रयोग किया गया है। इस अनूठे प्रयोग को पाठकों का हर वर्ग स्वागत अवश्य करेगा।