असामान्य होना एक कला है, सामान्य बने रहना एक आदत है।
समय आपको या तो बदल कर एक असामान्य शक्ति वाला व्यक्ति बना रहा है, या फिर आपको एक सामान्य व्यक्ति की तरह जीने के लिए मजबूर कर रहा है।
जीवन में लोगो के सामने कई परेशानियां आती है, परेशानियां का आना स्वाभाविक है। जीवन बिना परेशानियों के असंभव है, इंसान का जन्म भी कई कठिनाईयों के बाद ही होता है। एक सामान्य जीवन जीना कुछ लोगों को रास नहीं आता, फिर भी वे लोग उसी जीवन को जीते रहते है और उनका जीवन एक सामान्य जीवन जीते हुए बीत जाता है। यदि आप अपने आप को जीवन में एक असामन्य व्यक्ति की तरह देखना चाहते है तो स्वयं में प्रतिदिन बदलाव करें जो आपको पहले से बेहतर बनाये।
समस्याएं आये तो जीवन में कई लोग थक हार कर बैठ जाते है, परन्तु जीवन रुकने के लिए नहीं बना है। जीवन में समय किसी के लिए नहीं रुकता, यदि किसी अपने की मृत्यु भी हो जाये तब भी यह नहीं रुकता। जीवन के दोनों पहलु है सकारात्मक भी और नकारात्मक भी, सकारात्मक व्यक्ति इसे हर स्थिति में सकारात्मक रूप में देखते है, वहीं जो लोग नकारात्मक होते है वे हर स्थिति में नकारात्मकता ढूंढ ही लेते है।