शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ सामान्य व्यक्तियों के जैसा व्यव्हार नहीं किया जाना चाहिए, समानता अपनी जगह है परन्तु भिन्न भिन्न शक्तियों वाले के व्यक्ति के साथ भिन्न भिन्न प्रकार की भाषा-शैली और व्यव्हार का इस्तेमाल करें।
शक्ति आग की तरह है, ज्यादा नजदीक जाओगे तो जल जाओगे, मुट्ठी में पकड़ने की जरुरत करोगे तो हाथ जला बैठोगे। इसी तरह शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ भी उचित दुरी बनाकर रखें, यह जीवन को शक्तिशाली बनाने में मदद करता है।
जीवन में लोगो के सामने कई परेशानियां आती है, परेशानियां का आना स्वाभाविक है। जीवन बिना परेशानियों के असंभव है, इंसान का जन्म भी कई कठिनाईयों के बाद ही होता है।
समस्याएं आये तो जीवन में कई लोग थक हार कर बैठ जाते है, परन्तु जीवन रुकने के लिए नहीं बना है। जीवन में समय किसी के लिए नहीं रुकता, यदि किसी अपने की मृत्यु भी हो जाये तब भी यह नहीं रुकता। जीवन के दोनों पहलु है सकारात्मक भी और नकारात्मक भी, सकारात्मक व्यक्ति इसे हर स्थिति में सकारात्मक रूप में देखते है, वहीं जो लोग नकारात्मक होते है वे हर स्थिति में नकारात्मकता ढूंढ ही लेते है।
मानव जीवन का मिलना किसी सौभाग्य से काम नही है, इस जीवन को भरपूर जिया जाये और इसका दूसरों के लिए सर्वश्रेष्ठ उपयोग किया जाना जरुरी होता है।
जीवन की सार्थकता निरंतर चलते रहने में है, कठिनाई तो आते ही रहती है, मायूस होकर रुक जाना या फिर असफलता मिलने पर हारकर बैठ जाना इस आदत को बदला जा सकता है। जब हम जीवन को समझते है तब हम इसकी सार्थकता को भी समझ पाते है।
जीवन एक नदी है तो आप उसमे बैठे नाविक है, यदि आपकी मंजिल समंदर है तो रुक जाने से काम नहीं चलेगा। मंजिल की चाहत है तो लगातार चलते रहना होगा।