बचपन के किस्से (कुछ तेरे हिस्से कुछ मेरे हिस्से) पुस्तक बाल मन का दर्पण है। जिसके अक्सों को कहानियों के रूप में डालने का प्रयास किया गया है। ये कहानियां जहां बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं वही मनोरंजन का खजाना भी हैं। हर बचपन मासूम होता है और एक ऐसी नींव भी जो पूरे जीवन का आधार बन जाता है। हर व्यक्ति के बचपन में अवश्य ही कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं जिसे याद कर करके वह रोमांच से भर जाता है। इस पुस्तक में बच्चों को आनंद, साहस, सबक और मनोरंजन सभी का साथ - साथ अनुभव होगा । लेखक आशा करते हैं कि बच्चों के साथ - साथ बड़े भी स्वयं का इन कहानियों के साथ सह संबंध स्थापित कर पाएंगे।