अद्भुत, अतुलनीय, अविश्वसनीय एवं अकल्पनीय ही कहा जाना चाहिए। जी हां, केयबुल लामजाओ कुछ ऐसा ही है। केयबुल लामजाओ वस्तुत: एक जल में तैरता हुआ वन्य जीव अभयारण्य है। खास यह कि यह वन्य जीव अभयारण्य अपने प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विलक्षणता के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।कलिंग घाटी का प्राकृतिक सौन्दर्य निश्चित पर्यावरणीय इन्द्रधनुषी आयाम कहा जाना चाहिए। जी हां, कलिंग घाटी का शानदार एवं सुन्दर परिवेश सदैव सुगंध से लबरेज रहता है। लिहाजा पर्यटक कलिंग घाटी के प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय सौन्दर्य पर मुग्ध हो जाते हैं। ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सैर सपाटा के लिए यह राष्ट्रीय उद्यान एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी है। नागरहोल वन्य जीव अभयारण्य को एशियाई हाथियों का आशियाना कहा जाना चाहिए। जी हां, इस शानदार एवं प्राकृतिक सम्पदा समृद्ध अभयारण्य में एशियाई हाथियों की चिंघाड़ वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है। शायद इसीलिए नागरहोल वन्य जीव अभयारण्य अपनी खासियत के लिए वैश्विक ख्याति रखता है। 'भारत के अभयारण्य" किशोर एवं युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के पाठको के लिए रुचिकर एवं पठनीय होंगे। ऐसा मेरा विश्वास है। 'भारत के अभयारण्य" भारतीय पर्यटन को समर्पित है।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners