Share this book with your friends

BHARAT KE KHOOBSURAT SAHAR / भारत के खूबसूरत शहर

Author Name: Ramendra Singh Chauhan | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

वृंदावन को हिन्दुओं का महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन कहा जाना चाहिए। वृंदावन वस्तुत: मथुरा का एक अति विकसित गांव है। हालांकि मथुरा के इस सुन्दर गांव ने अब एक विशाल तीर्थ का स्वरूप धारण कर लिया है। वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा महातीर्थ है।बक्खाली को प्रकृति का अति दर्शनीय शहर कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, बक्खाली की खूबसूरती अतुलनीय है। बक्खाली भारत के पश्चिम बंगाल का एक अति प्राचीन एवं खूबसूरत शहर है। उदयपुर को स्थापत्य कला का एक शानदार एवं अतुलनीय शहर कहा जाना चाहिए। जी हां, उदयपुर का शिल्प शास्त्र इन्द्रधनुषी है। लिहाजा उदयपुर पर्यटन के मानचित्र पर वैश्विक ख्याति रखता है। आइजोल को प्रकृति का एक मखमली एवं रोमांचक एहसास कहना चाहिए। जी हां, आइजोल प्राकृतिक सौन्दर्य से लबरेज एक आकर्षक पर्यटन क्षेत्र है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की राजधानी आइजोल का प्राकृतिक सौन्दर्य अति दर्शनीय है। "भारत के खूबसूरत शहर" किशोर एवं युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के पाठको के लिए रुचिकर एवं पठनीय होंगे। ऐसा मेरा विश्वास है। "भारत के खूबसूरत शहर" भारतीय पर्यटन को समर्पित है।  

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

रामेन्द्र सिंह चौहान

आत्म कथ्य/संक्षिप्त परिचय

रामेन्द्र सिंह चौहान... लेखक एवं पत्रकार...।
जन्म तिथि:- 15 जुलाई 1960... स्थान कानपुर।
शैक्षिक योग्यता:- एम. काम छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार में विशारद...।
करीब तीन दशक से पत्रकारिता एवं लेखन क्षेत्र में सक्रिय...। अप्रैल 1992 से राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक में बतौर पत्रकार सेवारत...। कला एवं संस्कृति, साहित्य, जल संसाधन, पर्यावरण-प्रदूषण, धर्म-कर्म, फिल्म समीक्षा, अद्भुत संसार, पर्यटन, वन्य जीवन सामाजिक बिन्दुओं सहित असंख्य विषयों पर निरन्तर लेखों का प्रकाशन जारी....। सम्प्रति में राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक दिल्ली-एनसीआर में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत....। इन तीन दशक की पत्रकारिता एवं लेखकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, नई दुनिया, समाज कल्याण, स्वतंत्र भारत, नवभारत टाइम्स आदि इत्यादि समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में लेखों का प्रकाशन....।

Read More...

Achievements

+1 more
View All

Similar Books See More