श्लोक, दोहा, चौपाई और सूक्तियां धार्मिक और नैतिक शिक्षाओं को सिखाने के प्रसिद्ध और प्रचलित माध्यम हैं। इनके अतिरिक्त, प्रश्न और उत्तर के द्वारा शिक्षा प्रदान करना हमारी दैनिक शैली और शैक्षणिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाइबल की मूल शिक्षाएँ, इस पुस्तक में साधारण प्रश्नों और उनके स्पष्ट और सरल उत्तरों के द्वारा मसीह धर्म की मुख्य शिक्षाओं को प्रदान किया गया हैं। इन प्रश्नों और उत्तरों के माध्यम से न केवल पाठकों का धर्म-ज्ञान विकसित होगा, परन्तु मसीह विश्वास के प्रति उनकी आस्था और समर्पण में भी वृद्धि होगी। इसमे वर्णित प्रश्नोत्तर के द्वारा बच्चों और युवाओं को धर्म की शिक्षा में सहजता से निपुण और निष्ठावान बनाया जा सकता हैं। इस पुस्तक का क्रमवार दैनिक प्रयोग सभी आयु वर्ग के आध्यात्मिक और नैतिक विकास में अत्यंत लाभदायक होगा।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners