लूसी हत्या कांड एक मर्डर मिस्र्टी है। इस की कहानी उसकी नायिका यानी की लूसी के आस पास ही घूमती है। लूसी एक साधारण से इसाई परिवार में रहने वाली बहुत ही प्यारी और शांत स्वभाव की लड़की है। वो हर किसी से बहुत ही आसानी से प्यार कर बैठती है, क्योंकि उसका मन बहुत ही कोमल है। उसकी ज़िन्दगी में उसके परिवार के इलावा कुछ दोस्त भी थे, जो उसे चाहते थे। एक दिन उसकी शादी तय हो जाती है। मगर शादी से पहले वो अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए जाती है, मगर वहाँ से वो कभी वापिस नहीं आ पाती। लूसी का बहुत ही रहस्समय अंदाज़ में कत्ल हो जाता है। आखिर कौन करता है उसका कत्ल? क्यों और कैसे, इस स्वाल का जवाब कोई ढूंढ़ नहीं पाता। लूसी के मर्डर के लिए कैस चलता है, अंत तक कुछ भी पता नहीं चल पाता। लेकिन फिर एक दिन लूसी की ही मदद से उसका कातिल पकड़़ा जाता है। जानिए कैसे?
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners