Share this book with your friends

NAMAAMI DEVA / नमामि देव:

Author Name: Ramendra Singh Chauhan | Format: Paperback | Genre : Others | Other Details

भारत के मध्य प्रदेश के सतना जिला का  शारदा मंदिर प्रसिद्ध देवी स्थान बेहद लोकप्रिय है। खास यह कि श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा का केन्द्र शारदा मंदिर को मैहर मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। श्री कृष्ण जन्म भूमि को हिन्दुओं का श्रेष्ठतम तीर्थ कहा जाना चाहिए। जी हां, भारत के उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में स्थित श्री कृष्ण जन्म भूमि हिन्दुओं की आस्था एवं विश्वास का केन्द्र है। श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा वस्तुत: धर्म, आध्यात्म एवं साधना की धरती है। भारत के गुजरात के भावनगर में स्थित निष्कलंक महादेव का मंदिर विलक्षण ही नहीं अद्भुत भी है। भावनगर के कोलियाक तट पर स्थित महादेव का यह मंदिर समुद्र में करीब तीन किलोमीटर दूर आंतरिक क्षेत्र में है। सांई मंदिर शिरडी को विलक्षण एवं अद्भुत दरबार कहा जाना चाहिए। सांई बाबा के इस दरबार से कोई श्रद्धालु निराश नहीं होता है। मान्यता तो यही है। वस्तुत: शिरडी स्थित सांई मंदिर संत सांई बाबा का समाधि स्थल है। जिसे मंदिर की मान्यता है।  काशी को धर्म एवं संस्कृति का विलक्षण एवं अद्भुत संगम कहा जाना चाहिए। इस देव नगरी को तीनों लोक से न्यारी काशी कहा गया है। धर्म, आध्यात्म, संस्कृति एवं कला के इस अनुपम संगम को महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन कहा जा सकता है। हिन्दुओं की आस्था, विश्वास एवं श्रृद्धा के इस शहर काशी को वैश्विक पर्यटन का दर्जा हासिल है। पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर काशी को विशिष्ट स्थान हासिल है।     

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

रामेन्द्र सिंह चौहान

आत्म कथ्य/संक्षिप्त परिचय

रामेन्द्र सिंह चौहान... लेखक एवं पत्रकार...।
जन्म तिथि:- 15 जुलाई 1960... स्थान कानपुर।
शैक्षिक योग्यता:- एम. काम छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से पत्रकारिता एवं जनसंचार में विशारद...।
करीब तीन दशक से पत्रकारिता एवं लेखन क्षेत्र में सक्रिय...। अप्रैल 1992 से राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक में बतौर पत्रकार सेवारत...। कला एवं संस्कृति, साहित्य, जल संसाधन, पर्यावरण-प्रदूषण, धर्म-कर्म, फिल्म समीक्षा, अद्भुत संसार, पर्यटन, वन्य जीवन सामाजिक बिन्दुओं सहित असंख्य विषयों पर निरन्तर लेखों का प्रकाशन जारी....। सम्प्रति में राष्ट्रीय सहारा हिन्दी दैनिक दिल्ली-एनसीआर में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत....। इन तीन दशक की पत्रकारिता एवं लेखकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, नई दुनिया, समाज कल्याण, स्वतंत्र भारत, नवभारत टाइम्स आदि इत्यादि समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं में लेखों का प्रकाशन....।

Read More...

Achievements

+1 more
View All

Similar Books See More