'आध्यात्म' दर्शन शास्त्र की वह शाखा है, जिसमें आत्मा, मन, काल, दिशा, पञ्चमहाभूत आदि पदार्थों का अध्ययन किया जाता है| दर्शन शास्त्र के अतंर्गत सृष्टि के सभी तत्वों का विवरण है और इन सबमें परस्पर संबंध बताया गया है। धर्म एवं ईश्वर की प्रकृति का विभिन्न मतानुसार उल्लेख मिलता है एवं विभिन्न बुद्धि के लोगों को स्वतंत्र विचारधारा की अनुमति है।
यह पुस्तक सांख्य दर्शन पर प्रकाश डालते हुए ईश्वर की प्राप्ति एवं आत्मा का ईश्वर से साक्षात्कर कराने का प्रयास करती है।