Share this book with your friends

Tere Mere Beech Me / तेरे मेरे बीच में

Author Name: Anish Jha | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

सच और झूठ के दरमियान,

वो प्यार, जो कहीं पीछे छूट गया।

एक ठुकराया हुआ प्रपोज़ल और उस दर्द से भागता हुआ दुष्यंत अकेला पेरिस जा पहुँचता है। वहाँ उसकी मुलाकात एक जिंदादिल बेबाक लड़की अवनी से होती है । पेरिस की गलियों में, दो दिल एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं, धीरे-धीरे, चुपचाप जैसे किस्मत खुद उन्हें जोड़ रही हो। लेकिन उस प्यार के मुकम्मल होने से पहले ही, एक बेरहम सच सामने आ जाता है। दगा, धोखा और गुस्से की आग में जलता हुआ दुष्यंत अवनी को अपमानित कर वह रिश्ता तोड़ देता है, जिसे उन्होंने धड़कनों से सींचा था।

प्यार मिट जाता है पर यादें नहीं।

पाँच साल बाद, दुष्यंत का बिजनेस साम्राज्य टूटने की कगार पर है। अब सिर्फ़ एक इंसान उसे बचा सकता हैं - अवनी।

बीते कल की यादें, दबी हुई सच्चाइयाँ, और कुछ अनकहे राज़- दुष्यंत को एक-एक कर सबका सामना करना होगा।

पर क्या वह उस दूरी को मिटा पाएगा, जो उसने खुद बनाई थी?

या कुछ रिश्तों में एक बार दरार आ जाए तो उन्हें दोबारा नहीं भरा जा सकता?

"तेरे मेरे बीच में" एक दिल छू लेने वाली कहानी है जो प्यार, दोस्ती, महत्वाकांक्षा और किस्मत के अनपेक्षित मोड़ों को बखूबी दर्शाती है।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

अनीश झा

अनीश झा एक लेखक, कवि, अभिनेता और पॉडकास्ट क्रिएटर हैं, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखते हैं। उनकी रचनाएँ रोमांस और थ्रिलर शैली पर आधारित हैं, जिसमें रोचक कथानक और सहज, जुड़ाव महसूस कराने वाले किरदारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उनका नवीनतम थ्रिलर उपन्यास द मूनपाई प्रोजेक्ट दोनों भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है और अपनी प्रभावशाली कहानी और सरल पठनीयता के लिए सराहा गया है।

वे हिंदी पॉडकास्ट चैनल इश्क के रंग भी संचालित करते हैं, जहाँ वे अपनी भावनाओं और विचारों को लघु कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। यह पॉडकास्ट सभी प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है।

लेखन के अलावा, अनीश एक प्रशिक्षित अभिनेता हैं और उन्होंने हाल ही में मुंबई में मंचित नाटक 'काल कोठरी' में मुख्य भूमिका निभाई है।

अनीश भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन 'योग सर्टिफिकेशन बोर्ड' द्वारा प्रमाणित एक योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor) भी हैं। उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और मार्केटिंग में एमबीए (MBA) किया है, और उनके पास बैंकिंग क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

उनके काम के बारे में अधिक जानने के लिए www.anishjha.com पर जाएं।

Read More...

Achievements