Share this book with your friends

Mahi ki Mahagatha / माही की महागाथा

Author Name: Asharam Meena | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

इस किताब का उद्देश्य आप सभी लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के बारे में बताने के साथ-साथ उनके द्वारा किये गए संघर्ष के बारे में भी जानकारी देना है जो आज करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में एक सपना देखा था क्रिकेटर बनने का…  वो अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे। और किस तरह एम.एस.धोनी ने संघर्षपूर्ण तरीके से अपने क्रिकेटर बनने के सपने को साकार किया। और आज एम.एस.धोनी की क्रिकेट जगत के साथ-साथ पूरी दुनिया भर में एक अलग पहचान है और आज एम.एस.धोनी को एक महान खिलाड़ी तथा आदर्श व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है।
 
यह किताब महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष, सफलता, कामयाबी, उपलब्धिया, सम्मान व रिकार्ड्स पर लिखी गई एक सफलतम कहानी या महागाथा है। जो की आज हम सब के लिए प्रेरणादायक जीवन है। जिससे कि आज हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा  मिलती है।
 
                 ”संघर्षपूर्ण जीवन ही 
                 एक  सफल जीवन है”

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

आशाराम मीणा

मैं लेखक आशाराम मीणा मैं राजस्थान के बारा जिले के एक छोटे से गाव रूण्डी का रहने वाला हूँ । मैंने इस किताब को एक लेखक या क्रिकेट फैन्स होने की अपेक्षा एक विद्यार्थी के तोर पर लिखा है। यह किताब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर लिखी गई एक सफलतम संघर्षपूर्ण कहानी या महागाथा है। जो की आज हम सब के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। हम सब के जीवन में एक रोल मॉडल होता है जिसे हम फॉलो करते हैं यानि पसंद करते हैं और हमारा भी सपना होता है की हम उन्हीं के जैसा अपने जीवन को सफल बनाये।  आज की तेजी से बदलती दौड़ भरी दुनिया में प्रत्येक इंसान सपने देखता है लेकिन उन सपनों को हम तभी पूरा कर सकते हैं जब हम जीवन में संघर्ष करेंगे क्योकि संघर्ष ही उन सपनों को हकीकत में बदल सकता है। महेंद्र सिंह धोनी का जीवन भी एक संघर्षपूर्ण जीवन है जो की आज हम सब के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है जिससे की आज जीवन में हमे आगे बढ़ने की सीख मिलती है।
             
“सोच सही तो देश सही”

Read More...

Achievements

+9 more
View All