यह एक ऐसी विज्ञान कथा है, जिसके पात्र दो जाँबाज लडकियाँ है – नेत्रा और झेना। वे दोनों बहुत होनहार और बेजोड सिपाही है। वे दोनों साइफोर्स नामक एक रक्षा विभाग से जुडी है। जो साइफोर्स इंटर गैलेक्टिक ऑर्गनायझेशन (सीगो) से संलग्न है, जिसमें कैप्टन हान उनके गुरू और सहकर्मी है। इस कथा मालिका में सात अलग-अलग भाग है, जो पाठकों को बह्मांड की नई-नई जगहों से अवगत करवायेगी। इस प्रकार कुछ वास्तविक प्रसंगो को लेकर आगे एक काल्पनिक कहानी बुनी गई है। आशा है आप सभी पाठकों को मेरा यह नया प्रयास, जरूर पसंद आयेगा। चुँकी यह एक काल्पनिक विज्ञान कथा मालिका है। अतः इसमें विज्ञान के असंभव नियमों का, दिक-काल की गणना और शोध प्रबंधों का उपयोग मात्र मनोरंजन, रोमांच और भविष्य की झलक दिखाने के लिये इस्तेमाल किया गया है। कृपया इसे कहानी के रूप में लें और पढने का आनंद उठाये।