Share this book with your friends

Nazm E Jyotish / नज़म ए ज्योतिष

Author Name: Rohit Sharma | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

ज़िंदगी से तो सभी इश्क़ करते है, क्यूँ ना इश्क़ ज़िंदगी देने वाले से किया जाए। क्यूँ ना इश्क़ आत्मा और परमात्मा का किया जाए। यही सोचकर मैंने ईश्वर से इश्क़ किया। ईश्वर के कितने ही रूप होते है, और शायद मुझे क़िस्मत के रूप में भी ईश्वर से इश्क़ हो गया। इस क़िस्मत को समझने का एक ही ज़रिया था ओर वो था ज्योतिष। मैंने ज्योतिष की किताबें पड़नी शुरू की। जैसा के मैंने बताया के सबसे अलग ओर रोचक मुझे लाल किताब लगी। इसकी कविता जैसी पंक्तिया मेरे दिल ओर मन में बस गई।

लाल किताब को पढ़ने और समझने के बाद मैंने जो ख़ुद नज़्में लिखी उनको इस किताब के ज़रिए आप तक पहुँचा रहा हूँ।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एक भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई लेखक हैं जिनका जीवन के प्रति एक अलग दृष्टिकोण है। उन्होंने 2011 में विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। भारत में पले-बढ़े और ऑस्ट्रेलिया में काम काज करके रोहित शर्मा ने दुनिया के पूर्व और पश्चिम दोनों छोर का अनुभव किया।

बचपन से ही उनकी विज्ञान में गहरी रुचि और ईश्वर में असीम आस्था रही। बचपन से ही उन्हें अंतरिक्ष यात्रा में बहुत दिलचस्पी थी। भविष्य को जानना और समय की यात्रा कर पाना उनका हमेशा से ही सपना रहा।

उन्होंने 14 साल की उम्र में अपनी मौसी से हस्तरेखा शास्त्र सीखा। जब उन्हें महसूस हुआ कि हस्तरेखा विज्ञान उनको संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त नहीं है, तो उन्होंने 19 साल की उम्र में ज्योतिष सीखना शुरू कर दिया। उन्होंने 2000 में लाल किताब पढ़ना शुरू किया। सन 2005 में उन्होंने एक Yahoo Group बनाया जहाँ वो लोगों की कुंडलिया मुफ़्त देखते थे और उनकी परेशानियों का समाधान करते थे।

उनका अपना YouTube Channel है जहां वह ज्योतिष पढ़ाते हैं। उनके पास एक फेसबुक पेज भी है जहां वे अपने शोध कार्य को पोस्ट करते हैं और लोगों का मार्गदर्शन भी करते हैं।

वह हमेशा कहते हैं कि हर कोई अपने भविष्य को बेहतर बनासकता है, कुछ इसे कड़ी मेहनत कहते हैं और अन्य इसे केवल भाग्य कहते हैं। उनके काम की बहुत लोगों ने प्रशंसा की है और दुनिया भर में उनके कई अनुयायी है।

Read More...

Achievements

+8 more
View All