Share this book with your friends

SAPANE MEN SAPANA / सपने में सपना (बाल कहानी संग्रह)

Author Name: Dr Dinesh Pathak Shashi | Format: Hardcover | Genre : Children & Young Adult | Other Details

बाल कहानी संग्रह-‘‘सपने में सपना’’में दिनेश द्वारा लिखी गई छह बाल कहानियाँ संग्रहीत हैं जिनमें कहानी ‘हेल बोप्प’ के माध्यम से दिनेश ने प्रातः जल्दी जागने के अनेक फायदों की ओर इशारा किया है तो कहानी ‘पराया दुःख’ के माध्यम से एक अच्छा पड़ोसी धर्म निभाना इंसानियत की निशानी है। कभी भी दूसरों को कष्ट देकर हम प्रसन्न नहीं हो सकते। पानी के अपव्यय की ओर भी यह कहानी इशारा करती है।संग्रह की शीर्षक कहानी ‘सपने में सपना’ एक अच्छे प्राचार्य के लक्षणों को तो बताती ही है साथ ही यह भी बतलाती है कि प्रत्येक व्यक्ति का कार्य महत्वपूर्ण होता है।‘भूल’ कहानी बताती है कि माता-पिता को अपने बच्चों से बातें करने का समय निकालना चाहिए। बच्चे तो बच्चे हैं, यह सोचकर उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचानी चाहिए।कहानी ‘और चोरी रुक गई’ तथा ‘पश्चाताप’ सिखाती है कि हमारी शरारतें अन्ततः हमको ही नुकसान पहुँचाती हैं।यद्यपि इन कहानियों में दिनेश ने सीधे-सीधे   तो कोई उपदेश नहीं दिया है फिर भी मेरा ऐसा विश्वास है कि इन कहानियों को पढ़कर बच्चे ही नहीं, किशोर और उनके माता-पिता भी बहुत कुछ सीखेंगे।            डॉ.सरोजिनी कुलश्रेष्ठ            

Read More...
Hardcover
Hardcover 295

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

* डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’

डा.दिनेश पाठक ‘शशि’  जन्म- 10 जुलाई 1957 ई.     शिक्षा- विद्युत इंजीनियरिंग, एम.ए.(हिन्दी), पी-एच.डी.         प्रकाशन-44 पुस्तकें प्रकाशित एवं 18 पुस्तक और 11 पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कार्य।           सन् 1975 से देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में कहानी,बाल कहानी लघुकथा,समीक्षा,व्यंग्य एवं आलेखों का प्रकाशन एवं सन् 1980 से आकाशवाणी व दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण।    3 कहानियाँ कक्षा-1,2 व 6 के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल। एक बाल कहानी पर शार्ट फिल्म का निर्माण हुआ है।      आगरा वि.वि. से ‘कथा साहित्य शिल्पी डा.दिनेश पाठक‘शशि’ : व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर शोध कर डा.शिखा तोमर ने पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।     वर्तमान में डॉ.दिनेश पाठक‘शशि’ के साहित्य पर विभिन्न विश्व विद्यालयों से 4 शोध एवं 3 लघुशोध हो रहे हैं।                पुरस्कार - उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के सर्वोच्च बाल साहित्य पुरस्कार ‘‘बाल साहित्य भारती पुरस्कार-2021’’ (पुरस्कार राशि ढाई लाख रुपये) मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार ( राशि एक लाख रुपये) भारत सरकार के प्रेमचंद एवं लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार तथा उ.प्र.हिन्दी संस्थान लखनऊ के श्रीधर पाठक-नामित पुरस्कार एवं अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान सहित तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत / सम्मानित।         &nb

Read More...

Achievements

+9 more
View All