"आराधिका" का संकलन लेखिका निधि बोथरा जैन ने किया है। जोकि इस्लामपुर पश्चिम बंगाल से है। यह पेशे से शिक्षिका एवं गायिका है। यह लेखिका, कवयित्री, गायिका, संचालिका, संकलक एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं वल्लभ नारी निकेतन ओर्गानाइजेसन महिला संस्था की पदाधिकारी हैं। "आराधिका" संकलन, स्त्री के जीवन को व्यख्यान्वित करता हुआ एक संकलन है। इस संकलन में स्त्री के बेटी से लेकर बहु तक के संघर्ष को परिभाषित किया गया है, क्योकि स्त्री आज भी पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं है। उम्मीद है यह संकलन आप सभी को स्त्री जीवन के प्रति प्रेरित करेगा।