कवितायेँ कम शब्दों में बहुत कुछ कह जातीं हैं, जो लम्बी लम्बी कहानियों में भी कह पाना मुश्किल सा लगता है। कविता, अनुभवों का एक सफर है जो हमें शब्दों के माध्यम से अनजाने दरवाजों के पार ले जाता है। यह उठान-बैठान, अनदेखे चेहरों की छाप, और मुसीबतों से उभरने की शक्ति का संग्रह है। इसीलिए मेरे पहला प्रेम कविताये ही हैं। अपने ही जैसे कविता प्रेमियों के लिए,अपनी लिखी कविताओं का प्रथम संकलन प्रस्तुत कर रहा हूँ। इन कविताओं का कोई विशेष क्रम नहीं है, इनमे लय भी नहीं है, न ही कोई भाषा की विशेषता, न किसी अलंकार पर ध्यान दिया गया है। कोशिश बस इतनी है की जो विचार है या ऐसे कहें कि जिस भाव से मैंने ये कविता लिखी है वह आप तक पूरा का पूरा पहुंचे।
Delete your review
Your review will be permanently removed from this book.
Delete your review
Your review will be permanently removed from this book.