आज वह अपने मालिक को क्या जवाब देगा? सोच कर और भी बुरा हाल हो गया मगर ज्यादा समय भी नहीं था उसके पास। सिवाय दरवाजा खोलने के। उसने जल्दी में डर के मारे अपनी इज्जत को बचाने के लिए खिड़की से बाहर छलांग लगा दिया। सामने मौत की कल्पना कर अपने जिंदगी को अलविदा कहने लगा। उसका पूरा शरीर हवा में तैर रहा था। हवा सांय-सांय करते हुए एक तरफ कटी जा रही थी। वह तेजी से नीचे की तरफ गिरता जा रहा था।