Share this book with your friends

Kalyug ki Gandiv - Kalam / कलयुग का गांडीव –कलम

Author Name: Toshiv Shrivastava | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

About book

कलम शायद आज सिर्फ एक लेखक का ही नहीं संपूर्ण विश्व का ब्रह्मास्त्र बन चुका है। हो बड़ा से बड़ा युद्ध एक कलम रोक सकता है वो बड़े बड़े तोप नहीं रोक सकते। और जो घमासान युद्ध एक कलम के द्वारा लड़ कर जीता जा सकता है वो शायद ही कोई अन्य अस्त्र जिता सकता है। कलम को मैने गांडीव की पदवी इस लिए भी दी है कि गत युगों में द्वापर के मनुष्यों के पास उपस्थित सबसे बड़े अस्त्रों में से एक था महान अर्जुन का गांडीव तो आज के समय में हो रही महाभारत को जीतने के लिए सर्व प्रथम हमें अर्जुन बन पड़ेगा फिर गांडीव रूपी कलम का सहारा लेना ही पड़ेगा तब ही जाकर हम यह युद्ध जीत सकते हैं। और साथ में गुरु रूपी सारथी श्री कृष्ण भी चाहिए होंगे जो हमें विजय का मार्ग दिखा सकें। अर्थात जिस प्रकार द्वापरयुग में गांडीव दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अस्त्र था उसी प्रकार कलम कलयुग का सर्वश्रेष्ठ अस्त्र है। कलम की चोट से तो हम किसी भी शत्रु को पल भर में धराशयी कर सकते हैं।।

इस किताब में मैंने अपने भावों को उल्लेखित करने का प्रयास किया है। यदि ये किताब मेरे भावों को आप तक पहुंचाने में समर्थ होती है तो मेरा लेखन समर्थ है।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

तोशिव श्रीवास्तव

तोशिव श्रीवास्तव का जन्म 15 सितंबर 1999 को कानपुर में हुआ था। ये पेशे से एक अभियांत्रिकी अभियंता हैं। इनको लिखने में बेहद रुचि है। इन्होंने कई ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है। ज़िन्दगी के कई पड़ावों को पर करते करते और वक्त के साथ कई अनुभवों को लेते हुए अपने मन के भावों को पन्नों पर ये लिखते चले गए। ये विभिन्न विभिन्न लेखन मंचों पर अपनी कला प्रदर्शन कर चुके हैं। इन्होंने "जज्बातों की स्याही" नाम की एक लेखन संस्था भी स्थापित की है। जिसमें वो अन्य लोगों को भी लिखने की प्रेरणा देते हैं तथा उन्हें सम्मानित भी करते हैं। 

इनके और लेख तथा कविताएं पढ़ने के लिए इन्हें नीचे दिए गए जगह पर फॉलो करें।

Instagram- @toshi_mukhtalif

Your quote- @Toshi(The Broken Poet)

Read More...

Achievements

+3 more
View All