Share this book with your friends

Karmfal aur Vyadhiyan - Ek Rahasya / कर्मफल और व्याधियाँ - एक रहस्य

Author Name: Harish Chandra Sharma | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

भारतीय दर्शन और अध्यात्म में कर्म के महत्व और उसके फल के बारे में हमेशा से चर्चा की गई है। अब तो पाश्चात्य देशों में भी हमारा कर्म का सिद्धान्त ‘Karma Theory’ के रूप में अत्यन्त प्रचलित हो चुका है। लेकिन वास्तव में कर्म क्या है? क्या हम सब जो हर समय कर रहे हैं, वो कर्म है? हमारा व्यवसाय कर्म है? या किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया कार्य कर्म है? वैसे तो कर्म के बारे में सबसे अच्छा और सम्पूर्ण ज्ञान श्रीमद्भगवत्गीता में उपलब्ध है लेकिन क्या उसे सरल भाषा में आम आदमी के लिए समझ पाना आसान है? गीता के अलावा भी अनेक पुराणों और शास्त्रों में विभिन्न कर्म और उनके फलों की व्याख्या की गई है।

क्या मनुष्य द्वारा किये गए कर्मों का फल तत्काल मिलता है या कई जन्मों तक यह चक्र चलता है? क्या अनेक प्रकार के रोग और व्याधियों का सम्बन्ध किसी प्रकार से हमारे कर्मों से हो सकता है? यूँ तो बहुत सी शारीरिक और मानसिक व्याधियों को समझने के लिए आजकल मनोवैज्ञानिक सिद्धान्त और व्याख्यायें हैं, परन्तु क्या भारतीय दर्शन और शास्त्रों में इसको समझाया गया है?

ऐसे ही कुछ प्रश्नों का उत्तर इस पुस्तक में सरल भाषा में लेखक ने देने का प्रयास किया हैं। भारतीय ज्ञान अध्यात्म और दर्शन को एक सरल भाषा में आम पाठक तक पहुँचाने का यह एक छोटा सा प्रयास है जो शायद कुछ बड़े प्रश्नों का जवाब ढूंढ़ने में मदद कर सके।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

हरीश चन्द्र शर्मा

जुलाई 1938 मे मथुरा उत्तर प्रदेश में जन्मे हरीश चंद्र शर्मा ने जीवन भर ज्ञान में ही जिज्ञासा दिखाई। पढ़ाई में हमेशा प्रमुख स्थान रखकर उन्होंने ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और उसके बाद निरंतर 36 वर्षो तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी।मुरलीधर गजानंद पॉलिटेक्निक हाथरस (उ. प्र) से सेवानिवृत्त होने के बाद उनका आध्यात्म के प्रति आकर्षण बढ़ा। आध्यात्मिक साहित्य और पुराणों के गहरे अन्वेषण और वैज्ञानिक विचारधारा को एक कथानक में पिरोकर उन्होंने एक पुस्तक ट्राइलॉजी के रूप में प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक उस कड़ी की तृतीय पुस्तक है। 

हरीश चंद्र शर्मा की सादगीपूर्ण जीवनशैली और आत्मसात नैतिकता, पारिवारिक मूल्यों तथा उनकी दिवंगत पत्नी निर्मला शर्मा के सहयोग ने, उनकी आध्यात्मिक यात्रा को मार्गदर्शित किया। वर्तमान में उनकी दोनों पुत्रियां और एक पुत्र उच्च पदों पर आसीन हैं और इनके दिखाये मार्ग पर चल रहे हैं।

ग्वालियर (म. प) में निवास करते हुए, वे अपनी साहित्यिक रुचियों की देखभाल करते हैं और आध्यात्मिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

Read More...

Achievements

+4 more
View All