"लाइफ’स सत्य: अनजाने में जो हम जानते हैं.." एक हिंदी कविता संग्रह है, जो 'जीवन की सच्चाई', 'जीवन के अंतिम सत्य' पर प्रकाश डालेगा।
जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, जीवन के हर-एक चरण में हम खुद को उस दिन तक प्रतिस्पर्धा करते हुए पाते हैं जब-तक आने वाला कल ही ना बचे। हम सभी के पास अंत में केवल दुःख और चिंता के कारण ही रह जाते हैं, जो हमारे ही पूर्व किए हुए फैसलों से उत्पन्न हुए हैं। तो हमारे जीने का असली मकसद क्या है? "लाइफ’स सत्य" मेरे सभी विचारों को प्रकट करते हुए, एक जीव की अलौकिक संरचना से जुड़ी उसकी अद्भुत यात्रा को प्रस्तुत कर रहा है। इस किताब का लक्ष्य एक मात्र उसके पाठकों को जीवन के सही मार्ग की ओर पथप्रदर्शित करना है।
नश्वर प्राणी के विभिन्न चरणों की सीढ़ी पर चढ़ते हुए यह पुस्तक आपको इस दुनिया में एक व्यक्ति की उपस्थिति के वास्तविक उद्देश्य को समझने में मदद करेगी।