Share this book with your friends

Lori Thitholi / लोरी ठिठोली

Author Name: Er Arun Kumar Jain | Format: Paperback | Genre : Children & Young Adult | Other Details

श्री अरुण जी के बाल कविता संग्रह ‘लोरी ठिठोली’ की कई कविताओं को मैंने पढ़ा, तो मुझे लगा कि हिंदी साहित्य की अनेक विधाओं में बाल कवि का अरुणोदय हुआ है। बाल साहित्य में उनकी उपस्थित का मैं स्वागत करता हूँ।

लोरी ठिठोली में ‘चैकीदार बनूँगा’ में बड़े देह का अजगर, चैकीदारी का काम करने जिस अंदाज में तैयार होता है वह रोचक है, ‘प्रेरणा’ कविता में न हारे हैं कभी मन से, न तन से.. बच्चों के लिए वाकई प्रेरणास्पद हैं। ‘क्या पापा से कट्टी है’ चन्द्रमा को लेकर जो संवाद बच्चा चाँद से करता है वह अद्भुत है। प्रेरक, संबल सूरज, कविता बच्चों का ज्ञान वर्धन करेंगी। चन्द्रमा पर भी उम्दा कविता है। चन्द्रमा को चांदी सा वैभवशाली बताना नया प्रयोग है। माँ, ममता व करुणामयी होती है, उसका गुस्सा भी कितना मीठा होता है, इस भाव भूमि पर, मम्मी करती मीठा गुस्सा, हर बच्चे को पठनीय लगेगी। माँ से प्यारी नानी है, का तो कहना ही क्या है। अन्य रिश्तों व बिषयों पर भी कविताये बच्चों के मन के करीब की हैं। आचार्य विश्वनाथ के अनुसार ‘वाक्यं रसात्मक काव्यं। पंडित सोहन लाल द्विवेदी कहते थे कि जो बालक के मन की, बालक की भाषा में लिख दे, वही सफल बाल साहित्यकार है। इस दृष्टि से भी मैं श्री अरुण जी को सफल बाल साहित्यकार मानता हूँ। मुझे विश्वास है कि सरल भाषा शैली में लिखी गयीं सभी कविताओं को बच्चे बड़े चाव से पढ़ेंगे व इन्हे प्यारा उपहार मानेगे।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

इंजी अरुण कुमार जैन

नाम  ः   अरुण कुमार जैन  

जन्म      ः   23 दिसंबर 1957, ललितपुर (उ.प्र.) में

माता-पिता  ः   श्री सुशीला देवी जैन (धर्मपरायण श्राविका), 

             स्व. बाबूलाल जी जैन (साईकिल वाले)

शिक्षा ः   डिप्लोमा सिविल अभियंत्रण, एम.ए. (हिन्दी)

प्रकाशन    ः   1971-1972 से सारे देश की स्तरीय पत्र पत्रिकाओं में कविता, कहानी, परिचर्चा, व्यंग, आलेख एवं लघुकथाओं लगभग 1500 प्रकाशन

प्रसारण    ः   1981 से आकाशवाणी के रोहतक (हरियाणा), छतरपुर, भोपाल (म.प्र.) 

             व कटक (उड़ीसा) केन्द्रों से कविता, कहानियों व वार्ताओं का प्रसारण 

             भुवनेश्वर दूरदर्शन के लिए कार्यक्रम का निर्माण व प्रसारण 

कृतियाँ    ः    प्रतीक्षा (कहानी संग्रह) 1997    

              खून का रंग, ममतामृत (लघुकथा संग्रह) (यंत्रन्थ)

              भक्ति प्रसून (काव्य संग्रह) 2003        

              राखी के धागे, स्पंदन (काव्य संग्रह) (यंत्रस्थ)

              पथरीला यथार्थ (कहानी संग्रह) 2003

              संजोग (उपन्यास) 2007 (पुरस्कृत)  

              लोरी ठिठोली (बाल कविताएँ) 2021

              राजा बेटा (बाल उपन्यास)   2021   

              नाटक, पटकथा, निदेशन व मंचन ‘‘जहर से अमृत’’ (2010)

              लगभग 20 संकलनों में प्रतिनिधित्व (कथा, लघु कथा, व्यंग, आलेख)

Read More...

Achievements

+8 more
View All