बच्चों की दुनिया कल्पना से भरी होती है, और उन्हें कल्पना में रहना बहुत पसंद होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक की रचना की गई है। जिसमें कई सारे रंग, कई सारे चित्र और कई सारी काल्पनिक चीजों का मिश्रण दिखाई देता है। बच्चों को पढ़ते हुए आनंद के साथ-साथ उनका ज्ञान वर्धन भी कराना इस पुस्तक का उद्देश्य है। इस पुस्तक में साधारण शब्दों का प्रयोग किया गया है, और आसपास की चीजों को इकट्ठा किया गया है, ताकि बच्चे इससे खुद को जुड़ा महसूस कर सके। उन्हें समझने में भी आसानी हो सके।