Share this book with your friends

Rooh Kaanpti Hai / रूह कांपती है (भयानक उपन्यास)

Author Name: Raj Rishi Sharma | Format: Paperback | Genre : Literature & Fiction | Other Details

इसके पहले कि मेरे सुधि पाठक इस उपन्यास को पढ़ना आरम्भ करें, मैं उन्हें सावधान कर देना अपना कर्तव्य समझता हूँ कि यह  ‘रूह कांपती है' एक बहुत ही भयानक उपन्यास है और इस का अधिकांश भाग पूर्णतया सत्य है। कृपा कमजोर दिल के पाठक इस उपन्यास को पढ़ने का जोखिम ना उठाएं।  

इस उपन्यास का कथानक उनके स्वास्थ्य एवं भावनाओं को आहत भी कर सकता है। इसे पढ़ने वाला कोई भी पाठक कभी भी किसी भी समय अकेले में या रात को पढ़ने पर रात के समय डर सकता है।

इस उपन्यास को लिखते समय तो कई बार मैं भी भयभीत हो जाता था। मुझे भी अपने आसपास भयावने वातावरण का आभास होने लगता था और कंपकंपी सी छा जाती थी।  

        इसलिए ही ऐसे पाठकों से जिन्होंने इस उपन्यास को अपने हाथ में लिया हुआ है और इसे पढ़ने की इच्छा रखते हैं, उन से मैं निवेदन करना चाहूँगा कि इसे एक ही बार और वो भी रात के समय एकांत में पढ़ने का प्रयास ना करें।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

राज ऋषि शर्मा

राज ऋषि शर्मा हिंदी, डोगरी तथा अंग्रेजी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखकएवं पत्रकार हैं। मुख्य रूप से यह हिंदी में ही लिखते हैं। अब तक उनकी कई पुस्तकें एवं रचनाएं  विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, संग्रहों में प्रकाशित तथा आकाशवाणी द्वारा प्रसारित हो चुकी हैं।

राज ऋषि शर्मा 1975 में 'महक' तथा 2022 में 'महकती वाटिका' पत्रिका के संपादक एवं प्रकाशक भी रहे हैं। इसके अतिरिक्त 1977 में 'राजर्षि कल्चर क्लब' का संचालन भी इन की प्रमुख गतिविधियों में सम्मिलित रहा है।

वर्तमान में, वह लेखन कार्य के अतिरिक्त 'महकती वाटिका' नामक काव्य संग्रहों की श्रृंखला के संपादन और प्रकाशन में भी लगे हुए हैं।

राज ऋषि शर्मा 'साहित्यालंकार' तथा 'साहित्य श्री' की उपाधि से भी सम्मानित किये जा चुके हैं।

Read More...

Achievements

+9 more
View All