रुद्रप्रिया" देवी दुर्गा और उनके विविध रूपों को समर्पित, एक साझा काव्य संकलन है। इसमें संग्रहित रचनाएं कहीं भक्ति रस में डूब,स्तुति करते भाव लिये हैं तो कहीं स्वयं की मनःस्थिति व समाज से जुड़ी विडंबनाओं से उपजते प्रश्न पूछ रही हैं। जीवन कीवास्तविकताओं से उपजे यह प्रश्न कविता बनकर पन्नों पर उतर आये हैं। रचनाकारों ने देवी के विभिन्न आयामों को पन्नों पर जीवंतकिया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान अल्फा हैं लेकिन ओमेगा भी।।देवी दुर्गा के स्वरूप के प्रति भी ऐसा ही विश्वास लिये, इसकाव्य संकलन की रचनाओं में भक्ति रस भी है और सामाजिक व आध्यात्मिक संवेदनशीलता भी है
रूद्र प्रिया ”काव्य संकलन में संग्रहित रचनायें ड्रीम टॉल्क्स शायरी एवं हिंदी इंग्लिश पोएट्री फेसबुक ग्रुप के साहित्य में रुचि रखने वालेसदस्यों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति हैं। इन रचनाकारों के देवी दुर्गा को समर्पित भाव सहेज कर आप तक पहुंचाने का प्रयास है यहकाव्य संकलन "रुद्रप्रिया"।