Share this book with your friends

Udaan Sapno ki / उड़ान सपनों की

Author Name: Nikhil Jain, Chandni Jha | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

जीवन को दिशा देने में सपने अहम भूमिका निभाते है। ये सपने ही तो हमें अपना लक्ष्य चुनने और बिना थके बिना रुके लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं। यह सपने ही तो आशाओं के दो पर लगाते हैं। धुंधली ख्वाहिशों को हकीकत में बदलने की राह दिखाते हैं। राह में मुश्किलें अनेक होने पर भी यह सपने ही तो हमें हार मानने से बचाते हैं। यह सपने ही तो है जो कभी मार्गदर्शक, कभी प्रेरणा, कभी उम्मीद, तो कभी जीने का कारण बन जाते हैं। सपनों के पर लगाकर जो व्यक्ति उड़ना सीख जाएं कामयाबियों के शिखर उनके हो जाते हैं। यह किताब उन लोगों के नाम जो सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं, उनके नाम जिनके सपनों ने टूट कर भी उन्हें मुकाम तक पहुंचाया, उनके नाम जो सपने केवल बंद आंखों से नहीं बल्कि खुली आंखों से देखते है।

Read More...
Paperback
Paperback 150

Inclusive of all taxes

Delivery

Item is available at

Enter pincode for exact delivery dates

Also Available On

निखिल जैन, चांदनी झा

चांदनी झा आनंद के शहर कलकत्ता की रहने वाली हैं। वह अपने विचार, भावना एवं कल्पनाओं को लिखकर अभिव्यक्त करना पसंद करती हैं। चांदनी विज्ञान की छात्रा है परन्तु कविता लिखने में विशेष रुचि रखतीं है। वह पैतिस अंथलॉजी में सह लेखिका रह चुकी हैं। और ' रूहानी बातें ' और ' सैक्रीफाइस" का संकलन भी कर चुकी हैं।  कवयित्री सिर्फ सपने देखने ही नहीं अपितु उन्हें पूरा करने की भी प्रबल इच्छा रखती हैं। 

निखिल जैन एक 26 वर्ष के नवयुवक है, जो की धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते है।  ये अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्रा करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता का बेहद शौक रखते है। इन्हें लिखना पसंद है और इनका मानना है कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते है। इनके खुद के तीन संकलन "L'amour", "बंधन रिश्तों के" और "प्रकृति- एक जादुई पिटारा" प्रकाशित भी हो चुके है। ये अपनी शायरी और कविताओ में सरल भाषा का प्रयोग करते है जिससे प्रत्येक व्यक्ति उन्हें आसानी से समझ सके।

Read More...

Achievements

+4 more
View All