‘ज़िन्दगी की किताब’ एक हिंदी कविता की किताब है। जिसे हरियाणा के अंबाला शहर में रहने वाली आराधना शर्मा ने लिखा है। इस किताब में ज़िन्दगी की तमाम पहलुओं, रिश्तों और भावनाओं पर कविता लिखी गई है। इसमें लिखी कविताएं आम ज़िन्दगी से प्रेरित है।
लेखक आराधना शर्मा कहती है- जीवन सुन्दर है .. इसे जियो और इसे अपने पसंदीदा संगीत की तहर महसूस करो। आराधना शर्मा आत्मविश्वास से भरी 22 साल की लड़की है, जो वर्तमान में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में स्नातक कर रही है। वह अंबाला शहर में पैदा हुई और पली-बढ़ी। इनका जन्म तथा पालन-पोषण हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। ये ग्रंथ प्रेमी (पुस्तक प्रेमी) और संगीत प्रेमी है। इसके अलावा इन्हें दोस्त बनाना, घूमना-फिरना बहुत पसंद है। अपनी किताब प्रकाशित करना इनका सपना था जो इस किताब से साकार हुआ। आराधना निकट भविष्य में उपन्यास और कविता की किताबें लिखने की इच्छा रखती हैं। ये चाहती है कि किसी दिन इनके शब्द किसी को खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करें और अपने जीवन में अपने लक्ष्यों और सपनों को प्राप्त करने में मद्द करें।