Share this book with your friends

Alfaaz-E-Aditi / अल्फाज़-ए-अदिति काव्य संग्रह

Author Name: Suman Meena | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

गहरी संवेदना की तीक्ष्ण कविताएं

कुछ खुद पर लिखा है, कुछ जीवन के अनुभव पर लिखा है

बीता जो इस दिल पर, उस भाव को कागज़ पर उकेरा है

हकीकत-ए-जिंदगी को, मैंने अल्फाजों में पिरोया है।

अपने इस कविता संग्रह में कवयित्री सुमन मीना ने दुनियां जहान की समस्याओं के साथ साथ अपने भीतर के आत्मसंघर्षमूलक द्वंदों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया है। यह संकलन मानवीय भावनाओं से सम्बद्ध कविताओं का संकलन है। इसमें मानव जीवन के सभी भावपक्षों जैसे देशप्रेम, जीवनसंघर्ष, रहस्यवाद, आदि सभी को काव्यों में खूबसूरती से पिरोया गया है। इसमें विविध विषयों पर आधारित लेखन न केवल इस पुस्तक को रोचक बनाते हैं बल्कि काव्य पठन-पाठन करने वालों के लिए एक मार्गदर्शक का कार्य भी करते हैं।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

सुमन मीना

    “दिल में जगह मिले, दुआओं में याद रहूं

इतनी ही इल्तज़ा करती हूं, अपनों के साथ रहूं।“

रिश्ते बहुत अनमोल होते है, जिंदगी की किताब के एक जरूरी अंग होते है। सुमन (जिन्हें सब काव्य जगत में अदिति के नाम से जानते है) अपने काव्य के माध्यम से खुशी और सकारात्मकता फैलाना चाहती है। इनका मानना है कि प्यार सिर्फ़ पाने का नाम नहीं बल्कि साथ ना रहकर भी किसी के अक्स से जुड़ना ही सच्चे प्यार की एक असल पहचान है। इन्हें कविताएं पढ़ने और लिखने में अत्यधिक रुचि है तथा इन्हें घूमना और नए नए लोगों से बातें करना बेहद पसंद है। यह अपने विचारों और भावनाओं के लफ़्ज़ों को कविता का रूप देकर, उन्हें अपनी कलम से पन्नों पर बखूबी उतारती हैं।

इनसे जुड़ने और इनकी रचनाओं को पढ़ने के लिए आप इन्हें इंस्टाग्राम पर संपर्क कर सकते हैं - @wordings.of.heart

Read More...

Achievements

+1 more
View All