हर एक नागरिक के लिए उसका देश बहुत प्यारा होता है। हर कोई अपने स्तर से देश की सेवा करता है और देश के लिए कुछ कर जाता है। इसी प्रक्रिया में हमारे जवान (फौजी) सबसे पहले आते हैं जो अपने इस देश के लिए सबसे बड़ा धर्म निभाते हैं और उसके दौरान अपने प्राणों की आहुति भी खुशी-खुशी देते हैं। उनके लिए अपने देश के लिए कुछ करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य होता है। अपने पीछे देश-प्रेम के लिए वह अपने परिवार को छोड़ कर देश सेवा में अपना जीवन देने को तैयार रहते हैं और हमेशा के लिए एक शहीद जवान कहलाते हैं। इसीलिए तो हमारे देश की शान है फौजी।