‘डिवाइन डी’ पुस्तक सीरीज एक साइंस फिक्शन है I इसका प्रथम भाग “परमाणु खतरे की आहट” सामान्य दिखने वाले दसवीं कक्षा के दो अफ्रीकन जनजातीय छात्रों, एक छात्रा तथा उनके कुत्ते के ऊपर आधारित है जो एक दिन अचानक दैवीय शक्तियां पा लेते हैं तथा फिर उनका मिशन बुरे इरादों वाली शक्तियों से लड़ना हो जाता है I चार पेशेवरों की टीम एम-4 पूरी दुनिया पर कब्जा करने की नीयत से एक बहुत ही खतरनाक मिशन “द डार्क मंकी” पर काम कर रही हैI इसके लिए वे दो बंदरों को डीएनए तकनीक से परमाणु ऊर्जा के द्वारा खूंखार प्राणियों में बदल देते हैं जो कि यूरेनियम की खदानों को ढूंढ कर उनमें से यूरेनियम निकालना चाहते हैं I उनको रोकने के लिए टीम डिवाइन डी उनसे भिड़ जाती है I परमाणु ऊर्जा के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध टीम डिवाइन डी क्या अपने मकसद में कामयाब हो पाती है ? यह पुस्तक इसी पर आधारित है I
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners