Share this book with your friends

Divine D / डिवाइन डी परमाणु खतरे की आहट

Author Name: Daiwik Kharyal | Format: Hardcover | Genre : Young Adult Fiction | Other Details

 ‘डिवाइन डी’ पुस्तक सीरीज एक साइंस फिक्शन है I इसका प्रथम भाग “परमाणु खतरे की आहट”  सामान्य दिखने वाले दसवीं कक्षा के दो अफ्रीकन जनजातीय छात्रों, एक छात्रा तथा उनके कुत्ते के ऊपर आधारित है जो एक दिन अचानक दैवीय शक्तियां पा लेते हैं तथा फिर उनका मिशन बुरे इरादों वाली शक्तियों से लड़ना हो जाता है I चार पेशेवरों की टीम एम-4 पूरी दुनिया पर कब्जा करने की नीयत से एक बहुत ही खतरनाक मिशन “द डार्क मंकी” पर काम कर रही हैI इसके लिए वे दो बंदरों को डीएनए तकनीक से परमाणु ऊर्जा के द्वारा खूंखार प्राणियों में बदल देते हैं जो कि यूरेनियम की खदानों को ढूंढ कर उनमें से यूरेनियम निकालना चाहते हैं I उनको रोकने के लिए टीम डिवाइन डी उनसे भिड़ जाती है I परमाणु ऊर्जा के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध टीम डिवाइन डी क्या अपने मकसद में कामयाब हो पाती है ? यह पुस्तक इसी पर आधारित है I

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

दैविक खरयाल

दैविक खरयाल का जन्म 12 नवंबर 2013 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के गांव अघार में हुआ I वह एम0आर0ए0 डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल सोलन मे छठी कक्षा का छात्र है I भिन्न-भिन्न स्कूलों में पढ़ने तथा माता-पिता के लेखन कार्य क्षेत्र में रुचि होने के कारण उनका रुझान चित्रकला तथा लेखन के प्रति छोटी कक्षाओं से ही रहा है I इसी वर्ष प्रकाशित एक काव्य पुस्तक “ बाल प्रहर” की प्रस्तावना में उनके द्वारा बनाए गए चित्र को प्रकाशित किया गया I "डिवाइन डी-परमाणु खतरे की आहट" पुस्तक उनके जीवन का प्रथम प्रकाशित साहित्य है I 10 वर्ष की बाल उम्र में लेखन तथा चित्रकला के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि निश्चय ही वह इन क्षेत्रों में अपना काफी लंबा योगदान दे सकते हैं I

Read More...

Achievements

+1 more
View All