नाम -अर्चना तिवारी
जन्म तिथि - २५/१२/१९८३
निवास - प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
संप्रति - भुवनेश्वर, ओड़िशा
माता - पिता - चंदन तिवारी और लालजी तिवारी
पति - कृष्ण कुमार दूबे
शिक्षा - हिन्दी में एम.ए., बी.एड., शिक्षा विशारद
प्रकाशित कृतियाँ – जिंदगी के रंग, शहीदों के नगमें, धूप -छाँव, युवावस्था की दहलीज ये सभी साझा संग्रह वर्ष 2021-22 में प्रकाशित हुए हैं। हिंदुस्तान की गौरवगाथा,द्रौपदी के कृष्ण और अनुभव जिंदगी के (सभी साझा संग्रह) जल्द ही प्रकाशित होने वाले हैं।
अर्चना तिवारी जी वर्तमान में भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही हैं। सरल और नवीन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषा रोपित करने का प्रयास करती हैं। साहित्यिक गतिविधियों में सदैव अपना सहयोग देती हैं। आपको कविता-कहानियाँ, आलेख लिखने का शौक हैं। एकल तथा सामूहिक काव्य-पाठ करने के साथ-मंच संचालन भी करती हैं। आपको भारतीय संस्कृति से बहुत प्रेम है l तीज-त्योहार मनाना, धार्मिक और पौराणिक स्थलों पर घूमना पसंद है। आप एक ओर साहित्य सृजन करती है तो दूसरी ओर आप पाककला में भी निपुण हैं। आप अनेक संस्थानों से जुड़कर साहित्य के प्रति समर्पित हैं।
संपर्क सूत्र -
इंस्टाग्राम आईडी – @unitepublication_
ईमेल आईडी – unitepublicationrn@gmail.com