कविता मनुष्य के हृदय की सबसे सच्ची भाषा होती है।जब शब्द साधारण वाक्यों में अपनी गहराई व्यक्त नहीं कर पाते, तब वे कविता का रूप ले लेते हैं। यह कविता-संग्रह मेरे जीवन के विभिन्न अनुभवों, भावनाओं और विचारों का परिणाम है।
कभी यह कविताएँ आत्मा की पुकार हैं, कभी प्रेम की कोमलता, कभी समाज की विसंगतियों पर प्रश्न हैं और कभी जीवन के अर्थ की खोज। मनुष्य का जीवन केवल सुख और उपलब्धियों से नहीं बनता, बल्कि उसके संघर्ष, संवेदनाएँ, रिश्ते, यादें और प्रश्न भी उसे आकार देते हैं।
इन कविताओं में उन्हीं भावों की झलक है। यदि इन पंक्तियों में पाठकों को अपने जीवन का कोई अंश दिखाई दे, तो मेरा लेखन सफल माना जाएगा।
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners
Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners