Share this book with your friends

Jaago Maa / जागो माँ

Author Name: Ravi Singh Choudhary | Format: Hardcover | Genre : Religion & Spirituality | Other Details

यह कथा एक छह वर्ष के बालक की महालय-भोर से प्रारंभ होती है। वही बालक आगे चलकर राजस्थान के तनोट माता के निर्जन विस्तार में, झारखंड के लोकदेवियों के जंगलों में, बोकारो के पूजा-पंडालों में, काशी और कोलकाता की चेतना में और कश्मीर के तत्त्व-मीमांसा में शक्ति के विविध रूपों से टकराता है। कुरा के गणक ठाकुर की रहस्यमयी पांडुलिपियाँ, कोलबेंदी की अकालबोधन-पूजा, दक्षिणेश्वर की काली, तंत्र–मंत्र–यंत्र का विज्ञान, त्रिकोण में विभक्त महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली, दशमहाविद्या का गूढ़ विस्तार और अंत में कश्मीर शैव-दर्शन के 36 तत्त्व। जागो माँ उन सभी पाठकों के लिए है जो जीवन में कहीं न कहीं यह अनुभव कर चुके हैं कि कोई अदृश्य हाथ उन्हें संभालता है। स्मृतियों से आगे बढ़कर यह पुस्तक उन प्रश्नों की खोज है जो हर साधक के भीतर जन्म लेते हैं: आदिशक्ति एक ही है तो इतने विभिन्न नाम क्यों? दुर्गा और छिन्नमस्तिका में क्या भेद है? मानव-आकृति देवियों का स्वरूप कितना प्राचीन है? मंत्र के पीछे का सिद्धांत क्या है? तंत्र और रहस्यवाद जिन्हें हम भय से देखते हैं, क्या वास्तव में उतने ही अंधकारमय हैं, या चेतना का गहन विज्ञान छिपाए हुए हैं? जागो माँ स्मृति, अनुभव और दर्शन का संगम है। एक खोज कि आधुनिक जीवन का सामान्य मनुष्य देवी-तत्व को कैसे पहचान सकता है।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

रवि सिंह चौधरी

रवि सिंह चौधरी, ह्यूमन सीड इनोवेटिव फाउंडेशन के Vice-President के रूप मे वे मिडिल ईस्ट मे भारतीय जीवन शैली तथा मूल्य को वहाँ की अगली पीढ़ी के लिए शोध कर रहे है। वे shaastra.club के को-फाउंडर भी है, जो भारत के राजधर्म परंपरा को कॉर्पोरेट वर्ल्ड में ले जा रहे है। वे Rishi Intelligence, Chanakya’s Intelligence, The dialectical Rishi, कृषि संहिता, गौ संहिता और वृक्षायुर्वेद संहिता के लेखक है। पूर्व में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे और अभी भारतीय दर्शन परंपरा को जीवन समर्पित कर रहे है।

Read More...

Achievements

+14 more
View All