Share this book with your friends

Janak Dulari / जनक दुलारी

Author Name: Nikhil Jain, Yashoda Prajapati | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

’’जनक दुलारी‘‘ किताब में बेटी अपने पिता की लाडली होती है इसका वर्णन हमारे सह-लेखकों ने अपने रचनाओं द्वारा प्रस्तुत किया है। पापा का साथ जिंदगी के हर पहलू पर असर डालता है। यह साथ जीवन का हर हिस्सा  संवारता है। पापा कभी मन की करने की छूट देते हैं तो कभी बंदिशों से भरी हिदायतें भी। लेकिन रूखी सी हंसी और सख्ती ओढे़ व्यवहार के पीछे पिता के मन का गहरा प्रेम और चिंता ही छिपी होती है। बेटियाँ आज आगे बढ़ रही हैं। वे सफल हैं, आत्मविश्वासी हैं। इन सबके पीछे पिता के स्नेहिल संबंध की बड़ी भूमिका है। पापा के रिश्ते का लगाव और चाव इतना प्यारा और गहरा होता है कि शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। पिता के कम शब्द और गहरी आवाज अक्सर ये अहसास करवाते हैं कि बेटे और बेटियों को वे सुरक्षित और सफल देखना चाहते हैं।

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

Also Available On

निखिल जैन。यशोदा प्रजापति

निखिल जैन एक 26 वर्ष के नवयुवक है, जो की धुले, महाराष्ट्र से संबंध रखते है।  ये अपना ज्ञान दूसरो के साथ साझा करना, यात्रा करना, नई नई खोज करना और रचनात्मकता का बेहद शौक रखते है। इन्हें लिखना पसंद है और इनका मानना है कि लेखन से हम अपनी आंतरिक भावनाओं का भली भांति बखान कर सकते है। इनके खुद के काफ़ी संकलन "L'amour", "बंधन रिश्तों के", "रूहानी बातें",  "L'amour 2", "Momentos" और "प्रकृति- एक जादुई पिटारा" प्रकाशित भी हो चुके है। ये अपनी शायरी और कविताओ में सरल भाषा का प्रयोग करते है जिससे प्रत्येक व्यक्ति उन्हें आसानी से समझ सके।

हैदराबाद निवासी यशोदा प्रजापति शब्दों के अर्थ में खुद को तलाशती है। इनके पापा साउंड सिस्टम में काम करते थे और यशोदा अपने पापा के काम और मेहनत से प्रेरित, जिंदगी में बहुत कुछ सीखती है। वह अपने डायरी के हर पन्ने को अपने विचार से सजा कर खुद को अमन दिलाती है।
 व्यवसाय से वह एक शिक्षक है और रेखाचित्र, वाचन, पेंटिंग, प्रकृति फोटोग्राफी आदि में वह रुचि रखती है।
उसका मानना है कि हर इंसान सिर्फ अच्छा या बुरा नहीं होता बल्कि हर इंसान किसी के लिए अति उत्तम होता है या किसी के लिए सबक होता है।

Read More...

Achievements

+4 more
View All