किताब के बारे में
जीवन देने वाले माता-पिता होते हैं। जो हमें सही राह पर चलना सिखाते हैं। बुराई से लड़ना और जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाते हैं। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के साथ रहते हैं। चाहे समय मुश्किलों का हो या खुशियों का। वो हर परिस्थिति में हमें अच्छा जीवन देने का विचार रखते हैं। माता-पिता हमें बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाते हैं। बड़े होने पर जब हम गलतियां करते हैं तो हमे समझाते हैं। जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाते हैं। कठिन से कठिन मोड पर हिम्मत ना हारना सिखाते हैं। माता-पिता सार है जीवन का, उनके बिना जीवन अधूरा है क्योंकि माता-पिता ही जन्मदाता है।
संकलक
आयना