यह लेखिका की प्रथम हिंदी काव्य पुस्तिका है । उन्होंने इस पुस्तक को पाठकों के लिए रोचक बनाने में पूरी मेहनत से काम किया है। इस पुस्तिका में 31 कविताएं हैं। इस पुस्तक में कुछ हास्य , कुछ भावनात्मक और कुछ प्रेरणादायक कविताएं सम्मिलित हैं। इस पुस्तिका में बच्चों के लिए भी कविताएं शामिल हैं। कविताएं लिखते समय बहुत ही सरल भाषा का उपयोग किया गया है। लेखिका आशा करती है कि यह पुस्तक पाठकों के हृदय को छू लेगी। लेखिका पाठकों से इस पुस्तक के बारे में प्रतिक्रिया एवं मार्गदर्शन चाहती हैं , धन्यवाद।
इस हिंदी काव्य पुस्तिका की लेखिका श्रीमती मोहिनी हैं। उनका जन्म स्थान नई दिल्ली है। उनका जन्म 1 नवंबर 1980 में हुआ है। वह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में रहती हैं।इस पुस्तक के प्रकाशित होने में उन्हें अपने अभिभावकों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है । उनके अभिभावक के पूरे परिवार ने उन्हें प्रशंसनीय सहयोग प्रदान किया है। वह अपने माता-पिता के इस सहयोग और योगदान के लिए दिल से शुक्रिया अदा करती हैं उन्हें दिल से सलाम करती हैं।