Share this book with your friends

Kya aap svayam ko jaanate hain? / क्या आप स्वयं को जानते हैं? एक यात्रा, स्वयं की खोज में!

Author Name: Harish Sharma | Format: Paperback | Genre : Young Adult Fiction | Other Details

In this Book... “क्या आप स्वयं को जानते हैं?” 
                 एक यात्रा, स्वयं की खोज में!

“मैं कौन हूँ?” यह सवाल कभी न कभी सभी के मन में आता है। और कुछ लोग इस “मैं कौन हूँ?” की खोज में सब कुछ छोड़कर स्वयं को प्रकृति में विलीन कर लेते है। यह पुस्तक ऐसे ही एक इंसान (स्वास्तिक) की कहानी है जो अपने आपको जानना चाहता है। और एक दिन वह स्वयं की खोज में निकल पड़ा। फिर उसे कुछ ऐसे लोग मिले जो उसी की ही भांति स्वयं की खोज कर रहे थे। सबकी मंजिल एक ही थी।

फिर वे सभी चल देते हैं, एक अंजान सफर पर। अपनी मंजिल की तलाश में। और एक दिन ऐसा आया जब वे सभी उस स्थान पर पहुंच गए, जहाँ से वे भूत या भविष्य में भी जा सकते थे। जो उनकी मंजिल थी।

इसी बीच सभी एक दूसरे को अपने बारे में बताते हैं। पर सबकी कहानी सुनने के उपरांत, स्वास्तिक को यह आभास हुआ कि, "यदि मनुष्य अपने भविष्य के बारे में जान जाए तो वह कभी सुखी नहीं रह सकता। और यदि मनुष्य अपने गुजरे हुए कल में जीना नहीं छोड़ता है, तो उसका आने वाला कल भी दुख ही देता है। इसीलिए मनुष्य को सदैव आज में ही जीना चाहिए। और जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसी में खुश रहना चाहिए। वह मनुष्य सदैव दुखी रहता है जो बीते हुए कल या आने वाले कल में जीना चाहता है। सुख और शांति के लिए जीवन सदैव वर्तमान में ही जीना उचित और श्रेष्ठ है।”

Read More...

Ratings & Reviews

0 out of 5 ( ratings) | Write a review
Write your review for this book
Sorry we are currently not available in your region.

हरीश शर्मा

“हरीश शर्मा का जन्म अयोध्या, उत्तर प्रदेश (भारत) के एक गाँव में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। हरीश शर्मा विज्ञान में स्नातक की डिग्री रखते है। प्राथमिक शिक्षा गाँव में और आगे की शिक्षा उन्होंने मुंबई में प्राप्त की। जहाँ वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ रहते है। हरीश शर्मा फिल्म राइटर एसोसिएशन के सदस्य भी है। और गीत, गजल लिखने के साथ ही धर्म, दर्शन, भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में गहरी समझ रखते है। इनकी पहली पुस्तक ‘देवदूत - द गॉड क्रिएशन’ थी। जिसमें उन्होंने इन्ही तत्वों को मिलाकर एक कहानी बनाई थी। 
“क्या आप स्वयं को जानते हैं?” यह एक आम इंसान के जीवन से जुड़ी हुई कहानी है। जिसमें आप भी अपना एक अंश देख सकते है। सभी पुस्तकें हिन्दी और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध हैं।”

Read More...

Achievements

+4 more
View All