Share this book with your friends

Mere Man Ke Kone Se / मेरे मन के कोने से

Author Name: Manju Sagar | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

“मेरे मन के कोने से” एक काव्य संग्रह है जिसे लेखक मंजू सागर ने एक स्त्री के भावों और विचारों को एक स्त्री के नजरिए से बताने का प्रयास किया है | इस पुस्तक में जीवन के अनेक रंगों व रूपों में हमारे मनोभावों के बारे में बताया गया है |

इन कविताओं में प्रेम, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, अस्तित्व के संघर्ष और विचारों की अभिव्यक्ति की भावनाओं को काव्य संग्रह में पिरोया है | साथ ही जीवन के उतार चड़ाव तथा ज़िंदगी के अनेक पहलुओं को  प्रेरणात्मक रचनाओं में पंक्तिबद्ध किया है| 

पाठक इन रचनाओं से खुद की भावनाओं से जोड़ पाएंगे और महसूस करेंगे कि ये आपके भी अंतर्मन के कोने  की भावनाएं हैं |

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Ratings & Reviews

0 out of 5 (0 ratings) | Write a review
Write your review for this book

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

मंजू सागर

मंजू सागर का जन्म उत्तर प्रदेश में जिला मुरादाबाद के एक गाँव राजा मुँड़िया में हुआ | इनके पिता श्री राम फूल सिंह रेलवे में टेक्निशन थे तथा माँ हाउस वाइफ | इनकी शिक्षा पास के कस्बे बिलारी से ही हुई और स्नातक के बाद में मुरादाबाद से लॉ और बी एड की डिग्री ली | लॉ के दूसरे साल में ही उनका चयन पंजाब नैशनल बैंक में हो गया | उनका बचपन से ही साहित्य से लगाव रहा |

अभी मंजू मण्डल बिजनौर यू पी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं |

बचपन से आज तक जो भी उन्होंने जीवन में स्त्री होने के नाते महसूस किया उसको उन्होंने इस काव्य संग्रह के माध्यम से उजागर किया है | वे जीवन को प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानती हैं और जो भी मन महसूस करे उसे शब्दों मे पिरोना पसंद करती हैं |

Read More...

Achievements