यह पुस्तक, मूर्तिकला की तकनीकों पर एक सरल व संक्षिप्त मार्गदर्शिका हैl यह मूर्तिकला के विद्यार्थियों, कला प्रेमियों और साधकों को मूर्तिकला के क्षेत्र में मदद करने, व छिपे रहस्यों और जटिलताओं को उजागर करने के लिए एक सटीक दिशानिर्देशन का प्रयास है।
इस के भीतर, आपको तकनिकी और माध्यम के एतिहासिक व वैज्ञानिक परिचय के साथ प्रयोगात्मक पहलुओं को चित्र सहित समझाया गया है l इस में मिटटी- टेराकोटा, सिरेमिक, लकड़ी, पत्थर, धातु जैसे माध्यमों के एतिहासिक प्रयोग,सम्बंधित औजार, प्रक्रिया व सभी संभावनाओं को उदाहरण सहित बताया गया हैl
यहाँ पर मूर्तिकला की तकनीकों, जिनमें मॉडलिंग, नक्काशी(कार्विंग), मोल्डिंग और कास्टिंग के पारंपरिक तरीकों से लेकर संयोजन, स्थापना और डिजिटल मूर्तिकला जैसे अधिक समकालीन दृष्टिकोण शामिल हैं।यहाँ प्रत्येक तकनीक को स्पष्टता और गहराई के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, जिसमें अंतर्दृष्टिपूर्ण स्पष्टीकरण, व्यावहारिक सुझाव और प्रसिद्ध मूर्तिकारों के कार्यों से प्रेरणादायक उदाहरण शामिल हैं।
यह पुस्तक सिर्फ एक तकनीकी मैनुअल से कहीं अधिक है। यह रचनात्मक भावना का सम्मान है, मूर्तिकला की परिवर्तनकारी शक्ति का उत्सव है। लेखक यह मानता है कि मूर्तिकला केवल सीखने योग्य कौशल नहीं है, बल्कि मानव अनुभव की एक गहन अभिव्यक्ति है – अमूर्त भावनाओं को कथा और प्रतीकवाद के द्वारा आकार देने का एक साधन है।