के.बी. राइटर्स की पुस्तक "नीलांश" एक काव्य संग्रह है, जिनकी लेखिका डॉ.आशा शरण हैं। काव्य संग्रह में 51 कविताओं का संग्रह किया गया है, जो विभिन्न विषयों पर केंद्रित है। कविताओं में अनेक पहलुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दृश्य देखने को मिलते हैं। अंतर्मन में पनपने वाले भावों को सहज तरीके से उकेरा गया है।