क्या कभी आपके मन में भी ये प्रश्न आता है कि क्यों बहुत मेहनत के बाद भी धन की आवक नहीं है? या फिर बहुत अच्छे से निभाने के बाद भी रिश्ते अच्छे क्यों नहीं है? या कोई अनजाना डर। किसी से अकारण ही बहुत नफरत महसूस करना और किसी के लिए कुछ ज्यादा ही प्रेम भाव रखना। एक ही परिवार में सभी सदस्यों से अलग अलग भावनात्मक रिश्ता महसूस करना। क्यों इस जीवन में आए, क्यों जन्म लिया? क्या ये सगे संबंधी पिछले जन्मों में भी थे? Case studies के आधार पर, इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस पुस्तक में मिलेंगे। कि आखिर वो कौन सी स्तिथियां हैं, जब आपका जीवन आपके पिछले जन्मों से प्रभावित होता है। इस पुस्तक को पढ़कर आप आराम से इस पिछले जन्म के विज्ञान को समझ पाओगे। जीवात्मा क्या है? कैसे यात्रा करती है? कैसे कर्म चक्रों में पड़ती है? मन क्या होता है? मन के कितने प्रकार होते है? ये सारे जवाब भी आपको इस पुस्तक में मिलेंगे। ये पुस्तक आपकी मदद करेगी, एक नई ही दृष्टि से जीवन को देखने में, और जीवन की असीमता को देखने में।